LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

हथियार की बड़ी खेप लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, मुंगेर से अवैध असलहों को लाकर इन जिलों में करता था सप्लाई

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अवैध हथियार की सप्लाई करने वाले एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तार शख्स से पूछताछ में हथियार सिंडिकेट का बड़ा खुलासा हुआ है....

हथियार की बड़ी खेप लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय गिरफ्तार, मुंगेर
हथियार की बड़ी खेप लेकर पहुंचा डिलीवरी बॉय गिरफ्तार- फोटो : हिमांशु

Motihari : पूर्वी चंपारण जिले की पुलिस को अवैध हथियारों की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अपराधियों तक हथियारों की खेप पहुंचने से पहले ही छापेमारी कर डिलीवरी बॉय को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्कर समस्तीपुर का रहने वाला है, जो अपने आकाओं के इशारे पर मुंगेर से हथियारों की खेप लाकर उत्तर बिहार के विभिन्न जिलों में सप्लाई करता था। पुलिस ने उसके पास से 5 देसी पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और 10 मैगजीन बरामद की हैं।


मजूरहा फायरिंग रेंज के पास हुई गिरफ्तारी

मामले की जानकारी देते हुए मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के मजूरहा फायरिंग रेंज के पास एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर किसी को डिलीवर करने खड़ा है। सूचना के सत्यापन के बाद सदर डीएसपी-1 के नेतृत्व में रघुनाथपुर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार की एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और झोले में हथियार लेकर खड़े तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

Diarch GO


समस्तीपुर का रहने वाला है आरोपी मो. अहमद

पकड़े गए डिलीवरी बॉय की पहचान समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र स्थित मुस्तफापुर निवासी मो. अहमद के रूप में हुई है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह मुख्य सप्लायर के निर्देश पर मुंगेर से हथियार उठाकर मोतीहारी, बेतिया और मुजफ्फरपुर जिलों में अपराधियों को डिलीवरी देता था। उसने खुलासा किया कि वह इससे पहले भी मोतीहारी में दो बार हथियारों की खेप पहुंचा चुका है।


हथियार सिंडिकेट का हुआ बड़ा खुलासा

पूछताछ के दौरान गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस के समक्ष हथियार तस्करी नेटवर्क को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी हैं। उसने मुंगेर के मुख्य सप्लायरों के साथ-साथ मोतीहारी, बेतिया और मुजफ्फरपुर में हथियार खरीदने वाले स्थानीय गिरोहों और अपराधियों के नामों का भी खुलासा किया है।

NSIT
Nsmch


मुख्य आका और खरीदारों की तलाश में जुटी पुलिस

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि डिलीवरी बॉय के बयान के आधार पर गिरोह के मुख्य सरगना (आका) और हथियार की डिलीवरी लेने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस की विशेष टीमें अब संबंधित ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। जल्द ही इस पूरे अंतरप्रांतीय/अंतरजिला हथियार तस्कर सिंडिकेट के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


हिमांशु की रिपोर्ट