LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News : मोतिहारी में उत्तम थाना घोषित हुआ साइबर थाना, डीजीपी ने डीएसपी को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Bihar News : मोतिहारी में उत्तम थाना घोषित हुआ साइबर थाना, ड

MOTIHARI : पुलिस महानिदेशक आर्थिक अपराध इकाई, बिहार, पटना के निर्देश में साईबर थाना, मोतिहारी द्वारा साईबर अपराध के रोकथाम एवं साईबर कांड के अनुसंधान में अहम भूमिका निभाते हुए मोतिहारी साईबर थाना कांड सं0-92/25 एवं 78/25 में गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान किया गया है। 

साथ ही एक वर्ष के अंदर कुल 66 गिरफ्तारी, 39,60,030 रू नगद की बरामदगी एवं फ्रॉड की 11,24,400 रू0 की राशि को पीड़िता के खाता में वापस कराने में पुरे राज्य में सबसे अच्छा प्रदर्शन किया गया है। 

इस सराहनीय कार्य एवं योगदान के लिए सबसे उत्तम थाना घोषित करते हुए मोतिहारी साईबर थाना के पुलिस उपाधीक्षक-सह-थानाध्यक्ष अभिनव परासर को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत किया गया है। 

साथ ही अनुसंधानकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक 5,000/- राशि से पुलिस निरीक्षक मुमताज आलम एवं पुलिस निरीक्षक राजीव कुमार सिन्हा को पुरस्कृत किया गया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट