LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime News : मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने एसपी के नाम पर बनाया फर्जी फेसबुक एकाउंट, लोगों से की पैसों की मांग, जांच में जुटी पुलिस

Bihar Crime News : मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने एसपी के नाम पर फेसबुक एकाउंट बनाकर लोगों से पैसे की मांग की. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है.....पढ़िए आगे

Bihar Crime News : मोतिहारी में साइबर अपराधियों ने एसपी के न
एसपी के नाम पर फर्जी एकाउंट - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के नाम पर साइबर फ्रॉड ने फेक फेसबुक अकाउंट बना कर लोगों से पैसे की मांग करने का गंभीर मामला सामने आया है। साइबर थाना पुलिस साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवाई में जुट गई है। मोतीहारी एसपी का फोटो प्रयोग कर साइबर ठगों ने फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर साइबर ठगी का प्रयास किया है। साइबर ठगों ने "swarn prabhat" नाम से फेक फेसबुक एकाउंट बनाकर साइबर ठगी का प्रयास किया है। साइबर ठगों द्वारा एसपी के नाम पर मैसेज भेजकर पैसे की मांग किया गया है। साइबर थाना पुलिस साइबर ठगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।

साइबर अपराधियों ने मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के नाम और फोटो का इस्तेमाल कर फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया। इस फेक अकाउंट के जरिए मैसेंजर से लोगों को मैसेज भेजकर उनसे पैसों की मांग की जा रही है। मामला संज्ञान में आते ही मोतिहारी साइबर थाना सक्रिय हो गया और इस संबंध में अज्ञात साइबर अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर करवाई में जुट गई है।

Diarch GO

साइबर डीएसपी अभिनव परासर ने बताया कि एसपी स्वर्ण प्रभात के नाम से कई फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाई गई हैं, जिनमें उनका असली फोटो लगाकर लोगों से ठगी का प्रयास किया गया है। अपराधी खुद को एसपी बताकर लोगों से मैसेंजर पर संवाद स्थापित करते हैं और किसी न किसी बहाने से पैसों की डिमांड करते हैं। साइबर पुलिस जल्द ही साइबर अपराधियो को गिरफ्तार करने में जुटी है। 

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट