LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश को लगा बड़ा झटका, पार्टी के इस कद्दावर नेता ने दिया इस्तीफा

Bihar News : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश को बड़ा झटका मिला है. पार्टी के इस कद्दावर नेता ने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है........पढ़िए आगे

Bihar News : विधानसभा चुनाव से पहले सीएम नीतीश को लगा बड़ा झट
नीतीश को झटका - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से कुछ ही दिन पहले, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की चंपारण यात्रा से ठीक पहले, जनता दल यूनाइटेड (JDU) को एक बड़ा झटका लगा है। वैश्य समाज के प्रमुख नेता और पूर्व मंत्री श्याम बिहारी प्रसाद ने पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा पत्र जदयू के प्रदेश अध्यक्ष को भेजा है।

श्याम बिहारी प्रसाद का इस्तीफा ऐसे समय में आया है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद चंपारण दौरे पर आनेवाले हैं। उनके इस कदम को पार्टी के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है, खासकर वैश्य समाज के बीच उनकी मजबूत पकड़ को देखते हुए।

Diarch GO

प्रसाद के इस्तीफे से पहले, गोविंदगंज से तीन बार जदयू की विधायक रहीं मीना द्विवेदी ने भी पार्टी छोड़ दी थी। इन दोनों कद्दावर नेताओं का पार्टी छोड़ना आगामी चुनावों में जदयू के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है। 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन इस्तीफों से पार्टी के जनाधार पर नकारात्मक असर पड़ सकता है। हालांकि, अभी तक जदयू की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट