LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : मोतिहारी में सोनालिका ट्रैक्टर के नाम पर आवास प्रमाण पत्र बनाने का मिला आवेदन, एसपी ने आवेदनकर्ता की गिरफ़्तारी के दिए आदेश

Bihar News : मोतिहारी में सोनालिका ट्रैक्टर के नाम पर आवास प

Motihari : बिहार में सरकारी लालफीताशाही का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पटना में डॉग बाबू के नाम से आवास प्रमाण पत्र जारी कर दिया गया। इसके बाद आनन फानन में कार्रवाई करते हुए एक कर्मी को निलंबित कर दिया गया। वहीँ एक को नौकरी से बर्खास्त कर दिया गया। 

उधर मोतिहारी में सोनालिका ट्रैक्टर  के नाम पर आवास प्रमाणपत्र बनाने के लिए आवेदन दिया गया। मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। जांच में मामला पकड़े जाने पर मोतीहारी एसपी स्वर्ण प्रभात ने FIR दर्ज कर आवेदन कर्ता को त्वरित गिरफ्तारी का आदेश दिया है। आवास प्रमाण पत्र के लिए दिए गए आवेदन में हीरोइन का फोटो लगा हुआ है। आवेदन कर्ता का नाम सोनालिका ट्रेक्टर,पिता का नाम स्वराज ट्रेक्टर,माता का नाम कार देवी बताया गया है। मामला सदर अनुमंडल के कोटवा अंचल का बताया जा रहा है।

अधिकारीयों का कहना है की जिला स्तर से सभी अंचलाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि यदि RTPS पर जान बूझ कर गलत ऑनलाइन आवेदन प्राप्त होते हैं तो उन्हें रिजेक्ट करने के साथ साथ इस प्रकार के आवेदनकर्ता के ऊपर भी विधिक कार्रवाई की जाय। इस आलोक में कोटवा में एक आवेदन प्राप्त हुआ था। जिसमें जानबूझ कर गलत आवेदन किया गया था। अंचलाधिकारी द्वारा उसे रिजेक्ट करने के साथ साथ आवेदनकर्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है।

अंचलाधिकारी को जो ऑनलाइन फर्जी आवेदन प्राप्त हुआ है वह रिजेक्ट तो किया ही गया है। साथ ही FIR भी दर्ज की गई है। किसी प्रकार का गलत प्रमाण पत्र निर्गत नहीं किया गया है।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट