LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : मोतिहारी में इफको बाजार में यूरिया की कालाबाजारी के खेल का खुलासा, एसडीओ की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bihar News : मोतिहारी में खाद की कालाबाजारी सहित कई मामलों को लेकर प्रशासन की ओर से अलग अलग जगहों पर छापेमारी की गयी. एसडीओ की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी में इफको बाजार में यूरिया की कालाबाजार
एसडीओ ने की छापेमारी - फोटो : HIMANSHU

Motihari : मोतीहारी में यूरिया की किल्लत से किसान परेशान है। वही प्रशासन के लाख सख्ती के बाद भी यूरिया की कालाबजारी रुकने के नाम नही ले रही है। यूरिया के कालाबजारी की लगातार शिकायत पर डीएम के निर्देश अरेराज एसडीओ व डीएसपी ने लौरिया स्थित इफको बाजार में छपेमारी किया गया। छापेमारी में इफको बाजार के सेल्स मैनेजर के खेल देख जांच अधिकारी ढंग रह गए। किसान को एक बोरा यूरिया दिया गया था। उसके रसीद पर 5 बोरा चढ़ाया गया था। वही किसान को जबरन कैल्शियम व अन्य उत्पाद भी दिया जा रहा था। पॉक्स मशीन में व स्टॉक में भारी अंतर मिला।

लौरिया अरेराज इफको बाजार में मिली भारी अन्यमित्तता पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इफको बाजार सेल्स मैन को त्वरित हिरासत में ले लिया गया। वही अरेराज एसडीओ अरुण कुमार द्वारा जांच रिपोर्ट करवाई के लिए डीएम को भेजा गया। एसडीओ की कार्रवाई से यूरिया की कालाबाजारी करने वाले में हड़कंप मच गया। वही आधा दर्जन मिठाई दुकान में भी छपेमारी कर दो बाल मजदूर को पकड़कर लेबर इंस्पेक्टर को सुपुर्द किया गया। वही आधा दर्जन घरेलू गैस सिलिंडर भी जपत किया गया। कई दुकानों से मिठाई का सैम्पल भी जपत किया गया।

Diarch GO

मोतीहारी में  लगातार यूरिया की किल्लत  व कालाबाजारी की समस्या उठने पर डीएम सौरभ जोरवाल ने बड़ी करवाई करते हुए पूरे जिले में टीम का गठन कर छापेमारी कराया। डीएम के निर्देश पर अरेराज एसडीओ अरुण कुमार ,डीएसपी रवि कुमार के नेतृत्व में  यूरिया कालाबाजारी, मिलावटी मिठाई व आर्म्स दुकान का औचक जांच किया गया। अरेरज अनुमंडल मुख्यालय स्थित इफको बाजार के जांच में सेल्स मैनेजर द्वारा किसान को एक बोरा यूरिया देकर उसके नाम पर 5 बोरा का कैस मेमो काटकर यूरिया की कालाबजारी किया जा रहा था। वही किसानों को जबरन यूरिया के साथ कैल्शियम व जाइम दिया जा रहा था। वही पॉश मशीन व स्टॉक में भी भारी अनियमितता पाई गई।

वही टीम द्वारा सोमेश्वरनाथ महादेव मंदिर के आसपास सहित एक दर्जन मिठाई दुकान का जांच किया गया। जिसमें शिव महिमा मिष्ठान भंडार में फफूंदी लगे पेड़ा, 2 घरेलू गैस सिलिंडर व दो बाल मजदूर को भी पकड़ा गया। वही शिव मिष्ठान भंडार में गंदगी व सड़क पर पार्किंग को लेकर दस हज़ार दंड की वसूली किया गया। वही मुकेश मिष्ठान भंडार में गंदगी व मिठाई में फफूंदी को लेकर 5 हज़ार की दंड की वसूली किया गया। जांच किये गए सभी दुकानों से मिठाई का सैम्पल लेकर जांच में प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। वही बाल मजदूर को रेस्क्यू कर करवाई का निर्देश लेबर इंस्पेक्टर को दिया गया। एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि इफको बाजार के सेल्स मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजा जा रहा है। वही मिठाई दुकानों की जांच में फायर सेफ्टी नही लगाने,फ़ूड सर्टिफिकेट नही रखने सहित मिली अनियमितता को लेकर नोटिस कर कार्रवाई किया जा रहा है। वही सैम्पल जांच रिपोर्ट आने के बाद कानूनी करवाई किया जाएगा।

NSIT
Nsmch

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट