LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Election 2025 Date: मोतीहारी में चुनाव को लेकर तैयारी शुरू! मतदाताओ को डराने धमकाने वाले के बिरुद्ध होगी सख्त करवाई,चप्पे चप्पे पर रहेगी सुरक्षा की मुकमल व्यवस्था

Bihar Election 2025 Date: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की घोषणा के बाद पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) में आचार संहिता लागू हो गई है। जानें नामांकन, मतदान, मतगणना की तिथियाम और प्रशासन की तैयारियां।

Bihar Election 2025 Date
मोतिहारी जिले में आचार संहिता लागू- फोटो : news4nation

Bihar Election 2025 Date:  मोतिहारी जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी पूर्वी चंपारण श्री सौरभ जोरवाल के द्वारा विधानसभा चुनाव को लेकर जिले में आदर्श आचार संहिता लगाई गई। आचार संहिता का अनुपालन सभी राजनीतिक दलों एवं चुनाव लड़ने वाले प्रतिनिधियों सहित सभी लोगों के लिए अनिवार्य किया गया है। राजनीतिक दलों के जिलाध्यक्ष/ सचिव/ प्रतिनिधियों के साथ जिलाधिकारी ने अपने कार्यालय कक्ष में बैठक कर सभी जानकारी दी।

इसमें बताया गया है कि पूर्वी चंपारण जिले में बिहार विधानसभा आम चुनाव के लिए अधिसूचना 13 अक्टूबर 2025 को जारी की जाएगी और उसी दिन से नामांकन की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। नामांकन विधानसभा वार घोषित निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष दिन के 11:00 से 3:00 बजे अपराह्न तक दिया जा सकता है। नामांकन की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2025 निर्धारित है। जिलाधिकारी ने बताया कि 21 अक्टूबर को संविक्ष की जाएगी।23 अक्टूबर नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित है। 

मतदान की तिथि निर्धारित की गई

पूर्वी चंपारण जिला में 11 नवंबर 2025 को मतदान की तिथि निर्धारित की गई है। मतगणना 14 नवंबर 2025 को कराई जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मॉडल ऑफ कोड आफ कंडक्ट के लागू होने के 24 घंटे के अंदर सभी सरकारी कार्यालय से बैनर फ्लेक्स(प्रचार सामग्री) हटा दिए जाएंगे। सार्वजनिक स्थलों से अगले 48 घंटे के अंदर बैनर फ्लेक्स पोस्टर,होर्डिंग्स को हटा दिया जाएगा। उन्होंने सभी राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से भी कहा कि वे लोग भी सरकारी भवन/ सार्वजनिक स्थलों से प्रचार के बैनर, फ्लेक्स,पोस्टर,होर्डिंग्स को हटवा दें।

लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी  समय सीमा निर्धारित

जिलाधिकारी ने बताया कि लाउडस्पीकर बजाने के लिए भी  समय सीमा निर्धारित है। सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक ही लाउडस्पीकर का उपयोग संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से अनुमति प्राप्त कर किया जा सकता है। रात्रि 10:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक लाउडस्पीकर का प्रयोग प्रतिबंधित है।जिलाधिकारी के द्वारा पूर्वी चंपारण जिला में सभी 12 विधानसभाओं के निर्वाची  पदाधिकारी का विवरण भी सभी को उपलब्ध कराया गया। 

NSIT
Nsmch

 मतदाताओं की कुल संख्या

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी ने बताया कि जिले में मतदाताओं की कुल संख्या 3434575 है जिसमें 1830935 पुरुष मतदाता एवं 1603576 महिला मतदाता शामिल है। थर्ड जेंडर की संख्या भी 64 है। जिले में कुल 32329 दिव्यांग मतदाता हैं।पूर्वी चंपारण जिले में कुल 4095 मतदान केंद्र है जो 1901 लोकेशंस पर स्थित हैं। उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार विधानसभा  निर्वाचन 2025 के लिए सभी मतदाताओं को मतदाता फोटो पहचान पत्र जारी किए गए हैं। इसके अतिरिक्त मतदान स्थल पर मत डालने के लिए 11 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से किसी एक को प्रस्तुत करने का प्रावधान किया गया है।

पूर्वी चंपारण जिले में वोटर हेल्पलाइन कार्यरत

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में पूर्वी चंपारण जिले में वोटर हेल्पलाइन कार्यरत है। कोई भी व्यक्ति या मतदाता 1950 डायल कर आवश्यक सुझाव/ शिकायत दे सकते हैं। राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों से जिलाधिकारी ने सभी मतदान केंद्र पर बीएलए की नियुक्ति करने की बात कही।पुलिस अधीक्षक मीडिया के साथ वार्ता करते हुए कहा कि कोई भी व्यक्ति किसी भी मतदाता को डराने, धमकाने,प्रभावित करने या लुभाने की कोशिश करता है तो उसकी सूचना मुझे स्वयं अथवा जिला प्रशासन को शीघ्र दे दी जाए। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।उन्होंने कहा कि जिला में अर्ध सैनिक बल की कंपनियों का आगमन शुरू हो गया है।अभी 24 अर्ध सैनिक बल की कंपनी आई है। इनके माध्यम से फ्लैग मार्च कराया जा रहा है। 

चिन्हित कर चेक पोस्ट बनाए गए

जिले में 70 जगहों को चिन्हित कर चेक पोस्ट बनाए गए हैं जो 24 घंटे कार्यरत है। वहां पर पुलिस बल और दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही है एवं हॉटस्पॉट को टारगेट किया जा रहा है।पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुल 46000 लोगों के बाउंड down का प्रस्ताव भेजा गया है जिसमें से आधे से अधिक का बंध पत्र भरवाया गया है। 100 से ज्यादा लोगों को थाना बदर/जिला बदर किया गया है। 6400 लोग का नाम गुंडा पंजी में दर्ज है जिनका प्रत्येक दूसरे दिन थाना पर सत्यापन कराया जा रहा है। जिला में शस्त्र सत्यापन का कार्य कर लिया गया है और शस्त्रों को जमा भी कराया जा रहा है। इच्छुक व्यक्ति संबंधित थाने में अपने शस्त्र को जमा कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विगत कुछ महीनो में 50 लाख से ज्यादा कैश,2 लाख नेपाली करेंसी, 6 करोड़ की शराब की जब्ती एवं 20 करोड़ से अधिक के मादक पदार्थों की जब्ती की गई है। जिला में 39 चिन्हित स्थलों पर एसएसटी और एफएसटी की टीम बनाई गई है। इसके अतिरिक्त अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर कुल 64 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। यहां से लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी सूरत में बिहार विधानसभा चुनाव में धनबल और बहूबल पर लगाम लगाया जाएगा। किसी को भी गैर कानूनी अथवा अवैध आवाजाही की अनुमति नहीं होगी।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल अधिकारी

राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय राजनीतिक दलों के जिला प्रतिनिधि उपस्थित थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के अतिरिक्त नगर आयुक्त, सहायक समाहर्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं जिला जनसंपर्क पदाधिकारी उपस्थित थे।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट