LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

CM in Motihari:एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सीएम नीतीश का चंपारण दौरा, विकास कार्यों का करेंगे मुआयना, छात्राओं व जीविका दीदियों से करेंगे सीधा संवाद

CM in Motihari: गांधी की कर्मभूमि माने जाने वाले इस जिले में सीएम का दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा और तैयारियों का माहौल है।

CM Nitish Visits Champaran for Development Review
एनडीए की प्रचंड जीत के बाद सीएम नीतीश का चंपारण दौरा- फोटो : reporter

CM in Motihari: बिहार में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पूर्वी चंपारण की धरती पर कदम रखने वाले हैं। गांधी की कर्मभूमि माने जाने वाले इस जिले में सीएम का दौरा राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है, वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे इलाके में कड़ी सुरक्षा और तैयारियों का माहौल है।

सीएम आज केसरिया विधानसभा क्षेत्र के कई विकास परियोजनाओं का मौके पर जाकर निरीक्षण करेंगे और ज़रूरी निर्देश देंगे। अहले सुबह से ही केसरिया बौद्ध स्तूप से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था चौकस कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में फोर्स की तैनाती, दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति और वाहनों की निगरानी से माहौल पूरी तरह प्रशासनिक नियंत्रण में है।

जिला प्रशासन की कमान संभालते हुए डीएम सौरभ जोरवाल, एसपी स्वर्ण प्रभात, जदयू विधायक शालिनी मिश्र, अरेराज एसडीओ अरुण कुमार, चकिया डीएसपी संतोष कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी पूरी तरह मुस्तैद हैं, ताकि मुख्यमंत्री के दौरे में कोई कमी न रहे।

सीएम नीतीश कुमार आज केसरिया बौद्ध स्तूप के पास बन रहे फैसिलिटी सेंटर का निरीक्षण करेंगे।हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की व्यवस्था और सेवाओं की समीक्षा करेंगे। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पहुँचकर छात्राओं से संवाद करेंगे।जीविका दीदीयों के साथ सीधा संवाद कर महिलाओं के सशक्तिकरण कार्यक्रमों की प्रगति का जायज़ा लेंगे।

NSIT
Nsmch

एनडीए की बड़ी जीत के बाद यह दौरा बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। माना जा रहा है कि सीएम विकास कार्यों की रफ्तार तेज़ करने, नई सौगातों की घोषणा और स्थानीय जनता से सीधे जुड़ाव का संदेश देने की कोशिश करेंगे। पूरे केसरिया में माहौल उत्साहित है, प्रशासन अलर्ट है, और लोग इंतज़ार कर रहे हैं कि मुख्यमंत्री अपने इस दौरे में क्या नए संदेश देते हैं।

रिपोर्ट- हिमांशु कुमार