LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : राजद नेता की पुण्यतिथि में पहुंचे तेजस्वी को देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब, छत पर चढ़े नेता प्रतिपक्ष, कहा- बिहार में नहीं रहेगी बीजेपी की सरकार

Bihar News : राजद नेता स्वर्गीय सुरेश यादव की पुण्यतिथि के अवसर पर मोतिहारी में एक भव्य स्मारक एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शामिल होने के लिए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मोतिहारी पहुंचे।

Bihar News : राजद नेता की पुण्यतिथि में पहुंचे तेजस्वी को दे
मोतिहारी पहुंचे तेजस्वी - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : मोतिहारी में राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व जिला अध्यक्ष रहे सुरेश यादव की पुण्यतिथि पर भव्य स्मारक एवं प्रतिमा अनावरण समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव विशेष रूप से मोतिहारी पहुंचे। तेजस्वी यादव अपने समर्थकों और पार्टी नेताओं के साथ सुरेश यादव के पैतृक गांव लक्ष्मीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने दिवंगत नेता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने प्रतिमा का विधिवत अनावरण किया तथा स्मारक का उद्घाटन भी किया। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता, स्थानीय ग्रामीण एवं पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

तेजस्वी यादव के गांव पहुंचते ही कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। राजद समर्थकों ने फूल-मालाओं, नारों और गाजे-बाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया। पूरे क्षेत्र में राजनीतिक माहौल देखने को मिला और कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी रही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि सुरेश यादव राष्ट्रीय जनता दल के कद्दावर नेताओं में से एक थे। उन्होंने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में उनका अहम योगदान रहा है।  

Diarch GO

इस दौरान तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि “जनता की सरकार नहीं बनी है, लेकिन आने वाले समय में फिर से हमारी सरकार बनेगी। आप सभी कार्यकर्ता हौसला बुलंद रखिए और मजबूती के साथ क्षेत्र में काम कीजिए।” तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री देशहित के लिए चुने जाते हैं, लेकिन आज लोगों को सोना नहीं खरीदने और ईंधन के उपयोग को लेकर सलाह दी जा रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “आज सोना नहीं खरीदने की बात कही जा रही है, कल यह भी कहा जा सकता है कि लोग कपड़ा भी नहीं खरीदे। 

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर भी बड़ा बयान दिया। तेजस्वी यादव ने कहा कि “मैंने पहले भी कहा था कि नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे और आज भी कह रहा हूं कि बीजेपी की सरकार भी नहीं रहेगी।” उनके इस बयान के बाद कार्यक्रम स्थल पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। कार्यक्रम के दौरान कई वरिष्ठ नेताओं और पार्टी पदाधिकारियों ने भी मंच से संबोधित करते हुए सुरेश यादव के राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया।

NSIT
Nsmch

हिमांशु की रिपोर्ट