LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात का बड़ा एक्शन, एक ही थाने में जमे 88 पुलिस अधिकारियों का एक साथ किया तबादला

Bihar News : पूर्वी चंपारण के एसपी ने विभिन्न थानों में दो वर्षों से अधिक समय से जमे 88 सब-इंस्पेक्टर और एएसआई का एक साथ सामूहिक तबादला कर दिया है.......पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात का बड़ा एक्शन, एक ह
मोतिहारी में सामूहिक तबादला - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : पूर्वी चंपारण के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने जिले की कानून-व्यवस्था को चुस्त-प्रुरुस्त करने और प्रशासनिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से एक बहुत बड़ी कार्रवाई की है। एसपी ने अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था संधारण और भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत जिले के विभिन्न थानों में दो वर्षों से अधिक समय से जमे 88 पुलिस पदाधिकारियों (सब-इंस्पेक्टर और एएसआई) का एक साथ सामूहिक तबादला कर दिया है। एसपी के इस अचानक और कड़े कदम से पूरे जिला पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

केस डिस्पोजल में पारदर्शिता लाने के लिए फेरबदल

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट किया कि इस व्यापक फेरबदल का मुख्य उद्देश्य लंबित कांडों के निष्पादन में तेजी लाना और पुलिसिया कार्यप्रणाली को अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाना है। तबादला किए गए सभी 88 अधिकारियों को एक अनुमंडल से दूसरे अनुमंडल के थानों में स्थानांतरित किया गया है, ताकि थानों की आंतरिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव आ सके।

Diarch GO

एक ही जगह रहने से कार्यशैली में आ जाती है एकरसता

विभागीय सूत्रों के अनुसार, लंबे समय तक एक ही स्थान या थाने पर पदस्थापित रहने से पुलिस पदाधिकारियों की कार्यशैली में एकरसता आ जाती है, जिसका सीधा और नकारात्मक असर दैनिक पुलिसिंग पर पड़ता है। एसपी का मानना है कि इस फेरबदल से जिले की पुलिसिंग में नई ऊर्जा और गतिशीलता का संचार होगा, जिससे अपराधियों पर नकेल कसने में आसानी होगी।

व्यक्तिगत प्रभाव और गठजोड़ को तोड़ने की कवायद

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, एक ही स्थान पर लंबे समय तक जमे रहने से कई बार स्थानीय स्तर पर व्यक्तिगत संबंध या अन्य बाहरी प्रभाव पुलिस अधिकारियों की निष्पक्ष कार्यशैली को प्रभावित करने लगते हैं। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए इस गठजोड़ को तोड़ना बेहद जरूरी था। तबादलों की इस बड़ी श्रृंखला से प्रशासनिक पारदर्शिता तो बढ़ेगी ही, साथ ही पुलिस और आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी मदद मिलेगी।

NSIT
Nsmch

अधिकारियों को नए थानों में तुरंत योगदान देने का निर्देश

एसपी ने सभी स्थानांतरित पुलिस पदाधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए थानों में योगदान देने और लंबित मामलों की फाइलें नए प्रभारियों को सौंपने का कड़ा निर्देश दिया है। इस कार्रवाई के बाद एसपी स्वर्ण प्रभात ने साफ चेतावनी दी है कि जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने वाले और कर्तव्य में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई जारी रहेगी।

हिमांशु की रिपोर्ट