LATEST NEWS

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर जोर
  • लोक अदालत की तैयारियों को लेकर पटना यातायात पुलिस की बैठक, लंबित ई-चालान और जनशिकायतों के निस्तारण पर

  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में औजार किया बरामद
  • Bihar News : गया में अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पुलिस ने किया भंडाफोड़, मौके से अपराधी को

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, आधी रात कार के तहखाने से 25 लाख रूपये किया बरामद, पटना में ड्रग्स बेचकर लौट रहे थे तस्कर

Bihar News : मोतिहारी पुलिस आधी रात सघन वाहन जांच में लग्जरी कार के तहखाना में नोटो का बंडल देखकर भौचक रह गयी। कार के तहखाना से पुलिस ने 25 लाख रुपया बरामद किया.....पढ़िए आगे

Bihar News : मोतिहारी पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, आधी रात कार
कार से 25 लाख रूपये बरामद - फोटो : HIMANSHU

MOTIHARI : बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे सघन रात्रि वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस उस समय भौचक रह गई, जब एक लक्जरी कार की तलाशी ली गई। तुरकौलिया थाना क्षेत्र के निमुइया चौक पर पुलिस टीम ने जब संदिग्ध दिख रही एक आई-टेन (i10) कार को रोककर उसकी सघन जांच की, तो गाड़ी के भीतर विशेष रूप से बनाए गए एक गुप्त तहखाने का पता चला। पुलिस ने जब उस तहखाने को खोला तो उसके अंदर छुपाकर रखे गए नोटों के बड़े-बड़े बंडल देखकर अधिकारी भी दंग रह गए।

25 लाख रुपये के पास कैश बरामद, नहीं मिले वैध कागजात

बुधवार की आधी रात को हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने कार के गुप्त तहखाने से कुल 24 लाख 91 हजार 300 रुपये की भारी-भरकम राशि बरामद की। पुलिस द्वारा तत्काल कार और उसमें रखे कैश को जब्त कर लिया गया। गाड़ी में सवार चार युवकों से जब बरामद की गई इतनी बड़ी रकम के संबंध में पूछताछ की गई और वैध दस्तावेज या कागजात मांगे गए, तो वे कोई भी सबूत पेश नहीं कर सके। संदेह पुख्ता होने पर पुलिस ने चारों युवकों को हिरासत में ले लिया और कड़ाई से पूछताछ शुरू कर दी।

Diarch GO

पटना में ड्रग्स की बड़ी खेप बेचकर लौट रहे थे तस्कर

पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए युवकों ने एक चौंकाने वाला और बड़ा खुलासा किया। तस्करों ने स्वीकार किया कि वे बिहार की राजधानी पटना से ड्रग्स की एक बड़ी खेप बेचकर यह मोटी रकम लेकर लौट रहे थे। ड्रग्स तस्करी के इस अंतर्राज्यीय और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क के खुलासे के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि पटना में उन्होंने यह ड्रग्स किसे बेची थी और इस धंधे के पीछे मुख्य सरगना कौन है।

दो भारतीय और दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार, पुलिस खंगाल रही कुंडली

मामले में गिरफ्तार किए गए तस्करों में दो मोतिहारी के और दो नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। गिरफ्तार युवकों की पहचान मोतिहारी के आदापुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी कृष्णा सहनी, नकरदेई थाना क्षेत्र के कटकेनवा निवासी सुभाष कुमार, और नेपाल के बारा जिला अंतर्गत रामनगर निवासी दीपेश कुमार यादव तथा प्रज्वल सहनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार कृष्णा सहनी का ड्रग्स तस्करी से जुड़ा पुराना और बड़ा आपराधिक इतिहास रहा है, जिसकी पूरी कुंडली खंगालने में पुलिस की विशेष टीम जुट गई है।

NSIT
Nsmch

अग्रतर कानूनी कार्रवाई और नेटवर्क को ध्वस्त करने की तैयारी

मोतिहारी एसपी के नेतृत्व में पुलिस की टीम अब गिरफ्तार चारों आरोपियों के मोबाइल कॉल डिटैल्स (CDR) और उनके बैंक खातों की जांच कर रही है ताकि ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े अन्य सफ़ेदपोशों का भी पर्दाफाश किया जा सके। तुरकौलिया थाना पुलिस इस मामले में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि भारत-नेपाल सीमा से जुड़े इस पूरे ड्रग्स नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

हिमांशु की रिपोर्ट