LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अवैध खनन करते 1 जेसीबी और 6 ट्रैक्टर जब्त, पुलिस-प्रशासन की कार्रवाई से हड़कंप

बालू माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अवैध खनन में लगे एक जेसीबी और छह ट्रैक्टर को जब्त किया गया है. कार्रवाई के बाद बालू खनन में लगे माफिया में हड़कंप मच गया है।

बालू माफिया पर बड़ा प्रहार: अवैध खनन करते 1 जेसीबी और 6 ट्रैक

Motihari -  मोतिहारी में अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी के गुलरिया शेख टोली में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस छापेमारी के दौरान नदी से अवैध रूप से उजला बालू निकाल रहे एक जेसीबी (JCB) और छह ट्रैक्टरों को मौके से जब्त किया गया है। प्रशासन की इस औचक कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया है।

यह पूरी कार्रवाई मुफस्सिल थाना प्रभारी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलते ही वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम का नेतृत्व सदर डीएसपी-1 दिलीप सिंह और सदर डीएसपी-2 जितेश पांडेय ने संयुक्त रूप से किया, जिसमें खनन निरीक्षक और मुफस्सिल थानाध्यक्ष अंबेष कुमार भी शामिल थे। अधिकारियों की संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से छापेमारी कर अवैध खनन में लगे वाहनों को पकड़ लिया, जिससे माफियाओं को संभलने का मौका नहीं मिला।

फिलहाल, पुलिस और खनन विभाग ने जब्त किए गए जेसीबी और ट्रैक्टरों के मालिकों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रशासन द्वारा वाहन मालिकों और खनन में संलिप्त लोगों के खिलाफ अग्रतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। इस सख्त कार्रवाई के बाद से इलाके में सक्रिय बालू माफियाओं में भय का माहौल है।

NSIT
Nsmch

रिपोर्ट - हिमांश मिश्रा