LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

37 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज के लोगों को टिकट देगी वीआईपी, मुकेश सहनी ने कर दिया ऐलान

37 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज के लोगों को टिकट देगी वीआईपी, मुक

Madhubani - विकासशील इंसान पार्टी और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ने आज वोटर अधिकार यात्रा के क्रम में मधुबनी के फुलपरास पहुंचे। यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने वोट के अधिकार को लेकर लोगों का आह्वान किया कि किसी हाल में इस अधिकार को बचाना होगा।  

उन्होंने कहा कि आज सड़क पर हम सभी लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में सड़कों पर उतरकर संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी किसी हाल में बिहार में वोट चोरी नहीं होने देंगे।  

उन्होंने कहा कि आज अगर गरीबों के पास वोट का अधिकार नहीं होता तो न हम आज आपके सामने खड़े होते, न ही लालू यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते। उन्होंने कहा कि वोट की ताकत से ही ऐसा हो सका।  

उन्होंने कहा कि ओबीसी आरक्षण भी अगर आज मिला है तो यह वोट की ताकत है। उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी के सही भविष्य के लिए, जिसकी जितनी संख्या, उसकी उतनी हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। इसके लिए आने वाले समय में राहुल गांधी एक बड़ा आंदोलन खड़ा करेंगे। 

NSIT
Nsmch

उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में हमारी पार्टी 37 प्रतिशत अति पिछड़ा समाज के लोगों को टिकट देगी।  

श्री सहनी ने कहा कि आज ऐसा नहीं है कि बिहार में केवल वोट के अधिकार को छीना जा रहा है, सभी अधिकारों को छीनने की कोशिश की जा रही है। भ्रष्टाचार भी थाना से लेकर प्रखंड कार्यालय तक है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो नया बिहार बनेगा.