LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Bihar Land Survey: निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए धराए अंचल निरीक्षक

Bihar Land Survey: बिहार में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने 3 लाख रुपए रिश्वत लेते हुए अंचल निरीक्षक को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

निगरानी विभाग
निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई- फोटो : social media

Bihar Land Survey:  बिहार के मधुबनी जिले में निगरानी विभाग की टीम ने शनिवार सुबह बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने जिले के प्रभारी अंचल निरीक्षक अजय मंडल को तीन लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी जमीन संबंधी एक मामले के निपटारे के एवज में यह रिश्वत ले रहा था। वहीं टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। 

निगरानी  की बड़ी कार्रवाई

निगरानी टीम ने अजय मंडल को मधुबनी की चित्रगुप्त कॉलोनी स्थित एक किराए के मकान से गिरफ्तार किया। कार्रवाई को गुप्त रूप से अंजाम दिया गया और गिरफ्तारी के बाद आरोपी को एक सुरक्षित स्थान पर ले जाकर पूछताछ की जा रही है। इस घटना के बाद जिले भर के अंचल कार्यालयों में हड़कंप मच गया है। निगरानी विभाग की भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई जारी है।