LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Marriage in jail campus - जिसने रेप किया उसी के साथ पीड़िता ने लिए सात फेरे, पहली बार जेल के अंदर हुई शादी

Marriage in jail campus - पहली बार ऐसा हुआ है जब जेल परिसर के अंदर में दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता की शादी कराई गई। इस दौरान पुलिसवाले बाराती बने।

Marriage in jail campus - जिसने रेप किया उसी के साथ पीड़िता

Madhubani - थानों में प्रेमी जोड़ियों की शादी कराने की घटनाएं हुई है, लेकिन  अब ऐसा मामला सामने आया है, जो इससे अलग और हैरान करनेवाला  है। यहां दुष्कर्म के आरोप में जेल में बंद आरोपी की शादी उसकी लड़की   से कराई गई, जिसके साथ उसने गलत काम किया था। शादी की पूरी विधि जेल के अंदर पूरी की गई और नए जोड़े ने सात फेरे लिया। बताया गया कि यह पहली बार है कि जब जेल परिसर के अंदर दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता की शादी कराई गई। 

जेल में दुष्कर्म के आरोपी और पीड़िता  का शादी  का अनोखा मामला मधुबनी जिले से जुड़ा  है। कोर्ट के आदेश मधुबनी मंडल कारा परिसर में दुष्कर्म के आरोपी युवक की शादी उसी केस की पीड़िता से कराई गई। जेल अधीक्षक, अधिवक्ता और दोनों पक्षों की मौजूदगी में विधिवत सात फेरे पूरे हुए। 

पिछले साल पीड़िता से किया दुष्कर्म,  जमानत  के लिए पहुंचा   हाईकोर्ट

दरअसल, पिछले वर्ष पीड़िता ने महिला थाने में आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। यह केस एडीजे प्रथम के न्यायालय में विचाराधीन है। आरोपी जेल में बंद था और उसकी जमानत याचिका पहले जिला अदालत से खारिज हो चुकी थी। बाद में उसने पटना उच्च न्यायालय में याचिका दायर की।

कोर्ट के बाहर पीड़िता के साथ हुआ समझौता

हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान यह बात सामने आई कि आरोपी और पीड़िता के बीच आपसी समझौता हो चुका है और दोनों शादी कर साथ रहना चाहते हैं। इसके बाद हाईकोर्ट ने एडीजे कोर्ट को मामले की पुष्टि करने का निर्देश दिया। 

NSIT
Nsmch

जेल में ही शादी कराने के निर्देश

अदालत में आरोपी और पीड़िता ने विवाह की इच्छा जताई, जिसके बाद जेल परिसर में ही शादी की अनुमति दी गई। जेल अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने बताया कि अदालत के आदेश के अनुसार विवाह संपन्न कराया गया है और इससे जुड़े सभी साक्ष्य न्यायालय को सौंपे जाएंगे। 

एक दूसरे को पहले से जानते थे दोनों

बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और अब विवाह के बाद साथ रहना चाहते हैं। यह घटना पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गई है। एक ओर इसे आपसी सहमति से रिश्ते को वैधानिक रूप देने की पहल माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर समाज के अलग-अलग वर्गों से मिश्रित प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।

पहली बार जेल के अंदर हुई ऐसी शादी

यह मामला न केवल कानूनी दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि सामाजिक नजरिए से भी, क्योंकि पहली बार जिले में किसी दुष्कर्म आरोपी और पीड़िता का विवाह जेल परिसर में संपन्न हुआ है।