LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Road Accident: राजस्थान से बिहार आ रही बस यूपी में हुई हादसे की शिकार, 80 यात्रियों से भरी बस अचानक पलटी, मचा हड़कंप

Road Accident:

सड़क हादसा
80 यात्रियों से भरी बस पलटी - फोटो : social media

Road Accident: राजस्थान के जयपुर से मधुबनी आ रही बस अचानक यूपी के कुशीनगर में पलट गई। बस में कुल 80 यात्री सवार थे। जानकारी अनुसार 24 यात्री इस घटना में गंभीर रुप से घायल हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई है। पूरा मामला यूपी के कुशीनगर की है। यात्रियों को बस से निकालने की कवायद जारी है।

जयपुर से मधुबनी आ रही बस यूपी में पलटी 

मिली जानकारी अनुसार उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में गुरुवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। जयपुर से बिहार के मधुबनी जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार करीब 24 यात्री घायल हुए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचित किया। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को निकाला गया।

बस में 80 यात्री थे सवार 

घायल यात्रियों को एम्बुलेंस से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। हादसा नेशनल हाईवे-28 पर, कुशीनगर जिले के तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी के पास हुआ। बताया जा रहा है कि बस में कुल करीब 80 यात्री सवार थे और यह लक्जरी बस जयपुर से मधुबनी के चरउट जा रही थी। 

ओवरटेक करने में हादसे की शिकार 

जानकारी अनुसार ड्राइवर ओवरटेक करते समय बस का नियंत्रण खो बैठा और बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई, जिससे सड़क पर घंटों तक जाम लग गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। बस में मौजूद लोगों में दहशत देखने को मिला। वहीं घटना के बाद घायलों के परिजनों का भी रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस स्थिति संभालने में लगी है। 

NSIT
Nsmch