LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Bihar badlav yatra - प्रशांत किशोर ने कहा जनसुराज गंगा नदी की तरह पवित्र, आनेवाले लोगों का हो जाएगा शुद्धीकरण

Bihar badlav yatra - प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार की जनता ने अब लालू और नीतीश के 35 साल के शासन को बदलाव का फैसला किया है। इस बार जनता जनसुराज के साथ हैं।

Bihar badlav yatra - प्रशांत किशोर ने कहा जनसुराज गंगा नदी क

Madhubani - जनसुराज गंगा नदी की तरह है। इसके साथ जुड़नेवाले लोगों का स्वतः शुद्धीकरण हो जाएगा। यह बातें प्रशांत किशोर ने हरलाखी में बिहार बदलाव यात्रा के दौरान कही। 

उन्होंने जन सुराज के बिहार बदलाव पर बात करते हुए कहा कि बिहार की जनता ने यह फैसला 2 अक्टूबर 2024   को ही कर लिया था। यहां की जनता ने यह तय कर लिया था कि अब लालू के डर से नीतीश और नीतीश के डर से लालू को वोट नहीं देंगे। अब बिहार में बदलाव होगा।

प्रशांत किशोर ने कहा कि जनसुराज सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और बिहार में बड़ा बदलाव लाने जा रही है। लोगों का कहना है कि मोदी नीतीश को वोट नहीं देंगे। वहीं राजद को भी उन्होंने फिर से मौका देने से इंकार कर दिया है। जनसुराज उनके लिए काम करेगी।

मतदाता सूची पुनरीक्षण को बताया षडयंत्र

प्रशांत   किशोर ने मतदाता सूची पुनरीक्षण को चुनाव आयोग का षडयंत्र बताया है। उन्होंने कहा भाजपा समझ चुकी है कि बिहार से पलायन कर चुके लोगों का वोट उन्हें मिलनेवाला नहीं है। इसलिए उनका नाम वोटर लिस्ट से काटने की साजिश की जा रही है। जिससे एनडीए को सीधा फायदा होगा।

NSIT
Nsmch

इस दौरान उन्होंने चुनाव आयोग के उस तर्क पर भी हैरानी जाहिर की, जिसमें यह कहा गया कि बिहार में बांग्लादेशी को वोटर लिस्ट में नाम जोड़ा गया है। इसलिए मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसी लिस्ट के साथ लोकसभा चुनाव हुए हैं, उस समय यह गलत नहीं था।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार