LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

PM Modi Bihar Visit : पीएम मोदी ने किया जयनगर- पटना वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ, बिहार को मिली कई योजनाओं की सौगात

 Jaynagar  Patna Vande Bharat train
Jaynagar Patna Vande Bharat train- फोटो : news4nation

PM Modi Bihar Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को मधुबनी से जयनगर पटना वंदे भारत ट्रेन का शुभारम्भ किया. पटना-जयनगर के बीच चलने वाली इस अत्याधुनिक वंदे मेट्रो ट्रेन का आज पीएम मोदी वर्चुअल उद्घाटन किया. इसकी शुरुआत बिहार के लिए आधुनिक रेल कनेक्टिविटी की दिशा में एक नई उपलब्धि मानी जा रही है। 

देश की दूसरी और बिहार की पहली नमो भारत ट्रेन

राज्य की पहली नमो भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 अप्रैल को वर्चुअल माध्यम से करेंगे। यह हाई-स्पीड रैपिड रेल पटना और जयनगर के बीच चलेगी, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर महज 5 से साढ़े पांच घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे पहले नमो भारत एक्सप्रेस का संचालन अहमदाबाद और भुज के बीच शुरू किया गया था। बिहार में यह ट्रेन दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, मोकामा जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए जयनगर और पटना के बीच चलेगी। ट्रेन को सप्ताह में 6 दिन संचालित किया जाएगा। शनिवार को पटना और रविवार को जयनगर से इसका परिचालन नहीं होगा।

25 अप्रैल से होगा नियमित परिचालन 

गुरुवार को यह ट्रेन जयनगर से एक उद्घाटन स्पेशल के रूप में रवाना होगी। जबकि 25 अप्रैल से नियमित रूप से इसका संचालन शुरू होगा। ट्रेन नंबर 94803  जयनगर से पटना के लिए सुबह 5:00 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद मधुबनी – 5:28 बजे, सकरी – 5:43 बजे, दरभंगा – 6:15 बजे, समस्तीपुर – 7:25 बजे, बरौनी – 8:45 बजे, मोकामा – 9:24 बजे, बाढ़ – 9:41 बजे और पटना जंक्शन – 10:30 बजे पहुंचेगी।  वापसी में ट्रेन नंबर 94804 पटना से जयनगर के लिए शाम 6:05 बजे प्रस्थान करेंगी। बाढ़- 6:42 बजे, मोकामा- 6:58 बजे, बरौनी- 8:00 बजे, समस्तीपुर- 9:00 बजे, मधुबनी - 10:08 बजे और जयनगर रात 11:45 बजे पहुंचेगी।


हाईटेक सुविधाओं से लैस है नमो भारत ट्रेन

नमो भारत ट्रेन हाईटेक सुविधानओं से लैस होगी। ट्रेन में पूरी तरह वातानुकूलित (AC) कोच होंगे। ऑटोमैटिक दरवाजे और पैसेंजर टॉक-बैक सिस्टम, एफआरपी मॉड्यूलर शौचालय, फायरप्रूफ सीटें और फ्लोर, मोबाइल चार्जिंग सॉकेट, रूट मैप इंडिकेटर, सीट के साथ-साथ खड़े होकर यात्रा करने की सुविधा और हैंडरेल की सुविधा भी मिलेगी। नमो भारत एक्सप्रेस को 100 से 350 किलोमीटर की दूरी के बीच तेज और किफायती यात्रा के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसकी शुरुआत से बिहार में रैपिड रेल नेटवर्क का विस्तार होगा और यात्रियों को विश्वस्तरीय यात्रा अनुभव मिलेगा।

NSIT
Nsmch