LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Pm Modi In Bihar: पहलगाम आतंकी हमले के आक्रोश के बीच पीएम मोदी का आज बिहार दौरा, रेल-एयरपोर्ट सहित इन योजनाओं की देंगे सौगात, आतंक के खिलाफ करेंगे बड़ा ऐलान

Pm Modi In Bihar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार दौरे पर आने वाले हैं पहलगाम आंतकी हमले के बीच पीएम मोदी का आज अहम दौरा है। पीएम बिहार को करोड़ों की सौगात देंगे। साथ ही आतंक के खिलाफ बड़ा ऐलान कर सकते हैं...

पीएम मोदी
पीएम मोदी का बिहार दौरा - फोटो : social media

Pm Modi In Bihar:  जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमलों से देशभर में आक्रोश है। पूरे देश में आतंकियों के खिलाफ कड़े कार्रवाई की मांग उठ रही है। इसी बीच आज पीएम मोदी बिहार दौरे पर आने वाले हैं। पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर बिहार में हाई अलर्ट है। सभी प्रमुख सार्वजनिक जगहों पर चौकसी बढ़ा दी गई है। बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी गुरुवार को बिहार के मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के लोहना पंचायत में आयोजित पंचायती राज दिवस समारोह में शामिल होंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

13,480 करोड़ की विकास परियोजनाओं की मिलेगी सौगात

इस दौरान प्रधानमंत्री न सिर्फ विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और राष्ट्र को समर्पित करेंगे बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को मान्यता प्रदान करते हुए राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार भी प्रदान करेंगे। प्रधानमंत्री बिहार के गोपालगंज जिले के हथुआ में लगभग 340 करोड़ रुपये की लागत से रेल अनलोडिंग सुविधा वाले एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला रखेंगे। इससे आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करने और थोक एलपीजी परिवहन की दक्षता में सुधार करने में मदद मिलेगी।  क्षेत्र में बिजली के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देते हुए प्रधानमंत्री 1,170 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे और पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना के तहत बिहार में बिजली क्षेत्र में 5,030 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे। 

‘अमृत भारत’ और ‘नमो भारत’ रैपिड रेल को दिखाएंगे हरी झंडी

देश भर में रेल संपर्क को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप प्रधानमंत्री सहरसा और मुंबई के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, जयनगर और पटना के बीच नमो भारत रैपिड रेल और पिपरा और सहरसा तथा सहरसा और समस्तीपुर के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। वह सुपौल-पिपरा रेल लाइन, हसनपुर-बिथान रेल लाइन और छपरा और बगहा में दो 2-लेन रेल ओवर ब्रिज का भी उद्घाटन करेंगे। वह खगड़िया-अलौली रेल लाइन को राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इन परियोजनाओं से कनेक्टिविटी में सुधार होगा और क्षेत्र के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

महिलाओं और ग्रामीण विकास को बढ़ावा

इसके साथ ही प्रधानमंत्री दीनदयाल अंत्योदय योजना - राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (डीएवाई-एनआरएलएम) के तहत बिहार के 2 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों को सामुदायिक निवेश निधि के तहत लगभग 930 करोड़ रुपये का लाभ वितरित करेंगे। प्रधानमंत्री पीएमएवाई-ग्रामीण के 15 लाख नए लाभार्थियों को स्वीकृति-पत्र भी सौंपेंगे और देश भर के 10 लाख पीएमएवाई-जी लाभार्थियों को किस्तें भी जारी करेंगे। वह बिहार में 1 लाख पीएमएवाई-जी और 54,000 पीएमएवाई-यू घरों के गृह प्रवेश के अवसर पर कुछ लाभार्थियों को चाबियां भी सौंपेंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का यह दौरा बिहार के समग्र सामाजिक-आर्थिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा, जिसमें बुनियादी ढांचे, ऊर्जा, रेलवे, आवास और महिला सशक्तिकरण को नई दिशा मिलेगी।

NSIT
Nsmch

सुरक्षा के बीच सादगी से होगा आयोजन

केंद्रीय पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने बताया कि कार्यक्रम को सादगीपूर्वक आयोजित किया जाएगा। प्रधानमंत्री सुबह 11:40 बजे सभा स्थल पर पहुंचेंगे और करीब एक घंटे वहां रुकेंगे। वे विशेष विमान से दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचेंगे, जहां से सेना के हेलिकॉप्टर से झंझारपुर के कार्यक्रम स्थल पर आएंगे।