LATEST NEWS

  • Patna High Court: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को  पटना हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत, DM के अधिकार पर अदालत की सख़्त टिप्पणी
  • Patna High Court: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पटना हाई कोर्ट से इस मामले में मिली

  • Muzaffarpur FCI Grain Black Marketed
  • Bihar Crime:मुजफ्फरपुर में खुलेआम हो रही ब्लैक मार्केटिंग, डाला जा रहा गरीबों के हक पर डाका, पढ़िए एफसीआई

  • Sindoor Khela
  • Sindoor Khela:नवादा में बरनवाल महिला समिति ने खेली सिंदूर की होली, मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई

  • Mokama Woman With Two Children Marries
  • Bihar News: मोकामा में दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, दोनों बच्चों को भी अपनाया;

  • JDU MLC Candidate Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar:तबीयत में सुधार के बाद मैदान में लौटे जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार, मतदाताओं से की अपील, अनंत

NIA Raid: बैंक घोटाले में NIA की छापेमारी से मधुबनी में हड़कंप, पूर्व मंत्री के भाई पर शिकंजा

NIA Raid: महाराष्ट्र के न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक में हुए 122 करोड़ रुपये के घोटाले की जांच में NIA ने बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने मधुबनी में पूर्व मंत्री हैदर आजम के भाई जावेद आजम के इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर छापा मारा। जांच के दौरान एक लैपटॉप जब्त

NIA Raid: बैंक घोटाले में NIA की छापेमारी से मधुबनी में हड़क

महाराष्ट्र के न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक घोटाले में 122 करोड़ रुपये के घपले की जांच के तहत NIA (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) ने बिहार के मधुबनी जिले में बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने डिजिटल दुनिया इलेक्ट्रॉनिक शोरूम पर छापा मारा, जो महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री हैदर आजम के भाई जावेद आजम से जुड़ा बताया जा रहा है। जावेद मधुबनी के राजनगर थाना क्षेत्र के गैसनगर के रहने वाले हैं और उनके बिहार के कई जिलों में इलेक्ट्रॉनिक शोरूम हैं।

छापेमारी में मिले अहम सुराग, मैनेजर हिरासत में

NIA की टीम जब मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के वाटसन स्कूल के पास स्थित शोरूम पर पहुंची, तो वहां शोरूम का मैनेजर मौजूद था। टीम ने मैनेजर को हिरासत में लेकर पूछताछ की और वहां से एक लैपटॉप जब्त किया। इस दौरान मधुबनी नगर थाना के पुलिस अधिकारी मुरली पासवान भी अपनी टीम के साथ मौजूद रहे।

अन्य ठिकानों पर भी शिकंजा कसने की तैयारी

सूत्रों के मुताबिक, NIA की टीम जावेद आजम के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी की योजना बना रही है। पूछताछ के दौरान टीम को कई अहम सुराग मिले हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच जारी है। एजेंसी ने मकान मालिक से भी पूछताछ की और दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।

मधुबनी में हड़कंप, छापेमारी से बढ़ी हलचल

NIA की इस अचानक हुई छापेमारी से मधुबनी जिले में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर लोगों में चर्चाओं का दौर जारी है। जांच एजेंसी की टीम अब भी जिले में मौजूद है और आगे की जांच जारी है। इस हाई-प्रोफाइल मामले में आने वाले दिनों में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं।

NSIT
Nsmch