LATEST NEWS

  • Patna High Court: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को  पटना हाई कोर्ट से इस मामले में मिली बड़ी राहत, DM के अधिकार पर अदालत की सख़्त टिप्पणी
  • Patna High Court: पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को पटना हाई कोर्ट से इस मामले में मिली

  • Muzaffarpur FCI Grain Black Marketed
  • Bihar Crime:मुजफ्फरपुर में खुलेआम हो रही ब्लैक मार्केटिंग, डाला जा रहा गरीबों के हक पर डाका, पढ़िए एफसीआई

  • Sindoor Khela
  • Sindoor Khela:नवादा में बरनवाल महिला समिति ने खेली सिंदूर की होली, मां दुर्गा को दी भावभीनी विदाई

  • Mokama Woman With Two Children Marries
  • Bihar News: मोकामा में दो बच्चों की मां ने प्रेमी संग रचाई शादी, दोनों बच्चों को भी अपनाया;

  • JDU MLC Candidate Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar:तबीयत में सुधार के बाद मैदान में लौटे जेडीयू प्रत्याशी नीरज कुमार, मतदाताओं से की अपील, अनंत

Bihar Land Survey: भू-मालिकों के लिए बड़ी खबर, दाखिल-खारिज को लेकर जारी हुआ नया फरमान, जानिए पूरा मामला

Bihar Land Survey: अपर समाहर्ता ने जिले के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और अंचल अधिकारी को सख्त निर्देश दिया है। साथ ही दाखिल-खारिज को लेकर नया फरमान जारी किया है.

दाखिल-खारिज
दाखिल-खारिज को लेकर नया आदेश- फोटो : social media

Bihar Land Survey: बिहार में जमीन सर्वे का काम तेजी से जारी है। जमीन सर्वे में लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर सरकार एक के बाद एक नियम और आदेश जारी कर रही है। इसी कड़ी में दालिख-खारिज को लेकर सरकार ने नया आदेश जारी किया है। दरअसल, अपर समाहर्ता (आपदा) संतोष कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभाकक्ष में जिला राजस्व समन्वय समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता (डीसीएलआर) और अंचल अधिकारी मौजूद रहे।

अपर समाहर्ता ने दिया आदेश

समीक्षा के दौरान अपर समाहर्ता ने दाखिल-खारिज से संबंधित आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन का सख्त निर्देश दिया। उन्होंने अनावश्यक रूप से आवेदनों को रिजेक्ट करने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई करने की चेतावनी दी। लगान वसूली में तेजी लाने और इसे गंभीरता से लेने का भी निर्देश दिया गया। अतिक्रमण वाद की समीक्षा करते हुए उन्होंने सभी सीओ को निर्देश दिया कि अतिक्रमण के मामलों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समय पर निष्पादित करें। साथ ही सभी मामलों को सरजमीनी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से अपलोड करने और जिला स्तर पर निर्धारित फार्मेट में प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए कहा गया। 

डीसीएलआर को करना होगा ये काम 

जल निकायों पर हुए अतिक्रमण को चिन्हित कर उसे मुक्त कराने का निर्देश भी दिया गया। अपर समाहर्ता ने सभी डीसीएलआर को नियमित रूप से अंचल निरीक्षण करने और नीलाम पत्र वादों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया। लोक सेवा अधिकार अधिनियम के तहत प्राप्त आवेदनों का निर्धारित समय में निष्पादन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। उन्होंने दंड की राशि समय पर वसूलने और वसूली में असफल अधिकारियों एवं कर्मियों पर "प्रपत्र क" के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

‘अभियान बसेरा टू’ की समीक्षा बैठक

‘अभियान बसेरा टू’ की समीक्षा के क्रम में उन्होंने निर्देश दिया कि एक भी पात्र भूमिहीन इस योजना से वंचित न रह जाए। साथ ही न्यायालय संबंधी मामलों को गंभीरता से लेते हुए समय पर एमओएफ तैयार कर शपथ दिलाने और न्यायालय के आदेशों का समय पर अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला राजस्व शाखा के प्रभारी नसीम निशांत, स्थापना उप समाहर्ता शशि कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

NSIT
Nsmch