LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

मधुबनी में मिठाई बेचने वाले का बेटा बना BPSC क्रैक करके अफसर, जश्न में डूबा गांव, रैंक जानकर आप भी जाएंग चौक

मधुबनी के कमलेश कुमार सिंह ने बिहार कृषि सेवा परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल कर अपने गांव सुक्की और जिले का नाम रोशन किया। उनकी सफलता ने परिवार और गांव में खुशी की लहर दौड़ा दी।

मधुबनी में मिठाई बेचने वाले का बेटा बना BPSC क्रैक करके अफसर
BPSC Bihar agriculture service exam- फोटो : freepik

Madhubani kamlesh singh Clear BPSC: मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड के सुक्की गांव के निवासी कमलेश कुमार सिंह ने बिहार कृषि सेवा परीक्षा में 58वीं रैंक प्राप्त कर पूरे जिले और अपने गांव का नाम रोशन किया है। कमलेश की इस सफलता से उनके परिवार, गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।

कमलेश के पिता भोला सिंह, जो गांव में एक छोटी मिठाई की दुकान चलाते हैं, ने बेटे की पढ़ाई और तैयारी के लिए हमेशा कड़ी मेहनत की और उसे पूरा समर्थन दिया। उनकी इस सफलता में पिता की भूमिका को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। गांव के लोग कमलेश और उनके परिवार को बधाई दे रहे हैं और इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहे हैं।

पांच साल की मेहनत लाई रंग

कमलेश ने बताया कि उन्होंने पिछले पांच वर्षों से इस परीक्षा की तैयारी की थी। इस दौरान कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा, लेकिन परिवार ने हमेशा उनका हौसला बनाए रखा और उन्हें हर कदम पर समर्थन दिया।

पिता का गर्व

कमलेश के पिता भोला सिंह ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा, "कमलेश ने अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण से यह मुकाम हासिल किया है। हमें गर्व है कि हमारे बेटे ने यह सफलता पाई।"

NSIT
Nsmch

गांव में जश्न का माहौल

कमलेश की सफलता से गांव में हर तरफ खुशी का माहौल है। लोग मिठाई बांट रहे हैं और कमलेश के परिवार को बधाई दे रहे हैं। उनकी सफलता ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव को प्रेरित किया है। उनकी कहानी उन युवाओं के लिए एक प्रेरणा बन गई है जो कठिन परिस्थितियों के बावजूद बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने की हिम्मत रखते हैं।