LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Madhubani jail marriage: मधुबनी के जेल में दिखा अलग नजारा!कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म आरोपित को करना पड़ा ये काम, जानें पूरी बात

Madhubani jail marriage: कोर्ट के आदेश पर मंडल कारा में दुष्कर्म आरोपित की पीड़िता से शादी कराई गई। मामला हाईकोर्ट के निर्देश और दोनों पक्षों के समझौते के बाद संभव हुआ।

Madhubani jail marriage
मधुबनी की जेल में शादी!- फोटो : social media

Madhubani jail marriage: मधुबनी में मंगलवार (2 सितंबर 2025)नको एक अनोखा और विवादित मामला सामने आया, जब मंडल कारा परिसर में दुष्कर्म के आरोपित और पीड़िता की शादी कराई गई।यह मामला पिछले साल दर्ज हुआ था, जब पीड़िता ने महिला थाने में दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई। मामला फिलहाल एडीजे प्रथम के न्यायालय में विचाराधीन है।

आरोपित की जमानत याचिका जिला अदालत से खारिज हो चुकी थी। इसके बाद उसने पटना उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। वहां उसने यह दलील दी कि अब पीड़िता के साथ उसका समझौता हो गया है और दोनों अच्छे संबंधों में हैं।

हाईकोर्ट का हस्तक्षेप

हाईकोर्ट ने इस दलील पर एडीजे कोर्ट को निर्देश दिया कि वह दोनों के संबंधों और साथ रहने की स्थिति का सत्यापन करे। इसके आधार पर ही जमानत पर फैसला होना था।इसके बाद आरोपित और पीड़िता ने अदालत में शादी करने की इच्छा जताई। लेकिन आरोपित जेल में था और पीड़िता बाहर। ऐसे में अदालत ने जेल परिसर में ही विवाह की अनुमति दे दी।

मंडल कारा में शादी का आयोजन

अदालत के आदेश पर मंगलवार को मंडल कारा परिसर में दोनों का विवाह संपन्न हुआ।शादी में संबंधित पक्षों के अधिवक्ता मौजूद रहे।मंडल कारा के अधीक्षक ओम प्रकाश शांति भूषण ने पुष्टि की कि अदालत के आदेश के बाद यह विवाह कराया गया है।शादी से जुड़े साक्ष्य अदालत में पेश किए जाएंगे।

NSIT
Nsmch