LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Pm Modi In Bihar: पीएम मोदी आतंकियों को देंगे माकूल जवाब, मधुबनी की जनसभा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह की हुंकार, पहलगाम हमले का होगा हिसाब

Pm Modi In Bihar: केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने मधुबनी में पहलगाम आंतकी हमले को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि आतंकियों का हिसाब होगा....

Lallan Singh
Lallan Singh on Pahalgam attack- फोटो : social media

Pm Modi In Bihar: पीएम मोदी आज बिहार दौरे पर हैं। पीएम मोदी मधुबनी में जनसभा में शामिल हुए हैं। मधुबनी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने पहलगाम की आतंकी घटना के आरोपियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समय आने पर आतंकियों को करारा जवाब देंगे। सभा को संबोधित करते हुए ललन सिंह ने कहा कि, "पूरे देश को प्रधानमंत्री की शक्ति और नेतृत्व पर पूरा भरोसा है। वे बिना विचलित हुए आज के कार्यक्रम में शामिल हुए, जो इस बात का प्रमाण है कि समय आने पर वे कठोर निर्णय लेने में संकोच नहीं करेंगे।"

ललन सिंह का ऐलान 

उन्होंने पहलगाम की घटना को आतंकियों की कायराना हरकत करार देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने इस पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है। "देश बहुत जल्द देखेगा कि भारत किस तरह आतंकियों और उनके सरपरस्तों से निपटता है। बता दें कि, बीते 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर हमला कर 26 निर्दोषों को मौत के नींद सुला दिया। इस घटना के बाद से ही देश में आक्रोश है। 

सीएम नीतीश ने की निंदा

सीएम नीतीश ने गुरुवार को मधुबनी में  पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है और शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शोक प्रकट किया. नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के 13 लाख 24 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी और विभिन्न योजनाओं के लाभ देकर उनके सपने को साकार किया।

पहलगाम में दिल दहला देने वाली घटना

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए भीषण आतंकी हमले ने पूरे देश को सदमे में डाल दिया है। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए अंधाधुंध फायरिंग की। जिसमें अब तक 26 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। इस हमले में कई लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें अनंतनाग के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक 26 पर्यटकों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वालों में देश के कई राज्यों के नागरिक शामिल हैं। वहीं एक नेपाल का नागरिक और एक स्थानीय व्यक्ति भी हमले का शिकार हुआ है।

NSIT
Nsmch