LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Crime in Madhubani: मधुबनी में पंचायत समिति सदस्य को मारी ताबड़तोड़ गोलियां,नकाबपोश अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम..

Crime in Madhubani: मधुबनी के जयनगर में पंचायत समिति सदस्य पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगो घायल हो गए हैं।

Crime in Madhubani
पंचायत समिति सदस्य पर बदमाशों का हमला- फोटो : Social Media

Crime in Madhubani: मधुबनी के जयनगर में रविवार को एक खौफनाक घटना में नकाबपोश अपराधियों ने पंचायत समिति सदस्य सत्तो यादव और उनके साथी पप्पू कुमार पर गोलीबारी कर दी। दोनों घायलों को पहले जयनगर अनुमंडल अस्पताल और फिर एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।

घटना के अनुसार, सत्तो यादव और पप्पू कुमार बाइक से अपने घर जा रहे थे तभी दुल्लीपट्टी गांव के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। सत्तो यादव के गाल, पीठ और पैर में जबकि पप्पू कुमार के हाथ में गोली लगी।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।