LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Bihar Crime News: पत्नी ने सब्जी में काट दिया बड़ा आलू तो भड़क गया पति, कुदाल से गर्दन काट उतारा मौत के घाट

Bihar Crime News: मधुबनी से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां सब्जी में बड़ा आलू काटने से नाराज पति ने पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई....पढ़िए आगे

हत्या
पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : social media

Bihar Crime News: बिहार के मधुबनी जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां मामूली घरेलू विवाद ने दिल दहला देने वाली घटना का रूप ले लिया। पतौना थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में एक व्यक्ति ने सब्जी काटने के विवाद में अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने सब्जी में बड़ा आलू काट दिया था जिससे नाराज पति ने पत्नी की कुदाल से गर्दन काटकर हत्या कर दी है। 

पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट

जानकारी के मुताबिक, आरोपी रतिलाल यादव (32) ने महज इस बात पर अपनी पत्नी सोनी देवी (25) की कुदाल से गर्दन काटकर हत्या कर दी कि उसने छोटे आलू के बजाय बड़े आलू को काट दिया था। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पतौना थाना प्रभारी राजकिशोर पंडित ने बताया कि सोनी देवी का शव उसके घर से लगभग 200 मीटर दूर फुलबाड़ी के पास से बरामद किया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी शव को जलाने की फिराक में था। 

4 साल पहले हुई थी शादी

घटनास्थल से एक बोरी चीनी भी बरामद की गई है, जिसका इस्तेमाल संभवतः शव जलाने के प्रयास में किया जाना था। मृतका सोनी देवी की शादी चार साल पहले हुई थी और उसका छह माह का एक पुत्र भी है। पुलिस ने बच्चे को सुरक्षित बरामद कर पतौना थाने में रखा है। डीएसपी निशिकांत भारती ने बताया कि हत्या पारिवारिक विवाद का नतीजा है। उन्होंने कहा कि शव को जलाने में सहयोग करने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। 

जांट में जुटी पुलिस

घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और हत्या में प्रयुक्त कुदाल, साड़ी, पेटीकोट तथा खून के नमूने एकत्र किए हैं। घटना के बाद डीएसपी निशिकांत भारती, इंस्पेक्टर नीरज कुमार वर्मा और बिस्फी थानाध्यक्ष अविनाश कुमार मौके पर पहुंचे और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी रतिलाल यादव दिल्ली में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था और कुछ दिनों के लिए गांव आया हुआ था।

NSIT
Nsmch