LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

मतदाताओं को लेकर बिहार आ रही बस के ड्राइवर की चलती बस में हार्ट अटैक से मौत, एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा टला

मतदाताओं को लेकर बिहार आ रही बस के ड्राइवर की चलती बस में हा

Madhubani - यूपी के सुलतानपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बुधवार सुबह गुरुग्राम से बिहार के मधुबनी जा रही बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की बस के चालक की चलती गाड़ी में ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। उधर, मामले की जानकारी मिलने पर यूपी पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, बस सुलतानपुर में एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 166.200 के पास पहुंची ही थी कि हरियाणा के झज्जर के रहने वाले 43 वर्षीय चालक जितेंद्र की अचानक तबीयत बिगड़ गई। गनीमत रही कि बस में मौजूद दूसरे चालक दीवान ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को समय रहते रोक लिया और एक्सप्रेसवे प्रशासन तथा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से चालक को सीएचसी दोस्तपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि बस दिल्ली से मतदाताओं को लेकर बिहार जा रही थी। लंबी दूरी को देखते हुए बस में दो चालक तैनात थे।

घटना की जानकारी परिजनों को दी गई, जिसके बाद शव को एंबुलेंस से हरियाणा भेजा गया। वहीं, दूसरा चालक दीवान बस लेकर यात्रियों को लेकर बिहार के लिए रवाना हो गया।

NSIT
Nsmch