LATEST NEWS

  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए पीएमसीएच किया गया रेफर
  • Bihar News : पटनासिटी में भीड़भाड़ वाले इलाके में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, इलाज के लिए

  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर और कीड़े लगे ब्रेड किया जब्त
  • Bihar News : खाद्य संरक्षा विभाग की टीम ने KFC सहित कई प्रतिष्ठानों में की छापेमारी, सड़ा पनीर

  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने लगाये 'जय श्री राम' के नारे
  • Bihar News : मुंगेर के पोलो मैदान में रावण वध कार्यक्रम का हुआ आयोजन, 10 हजार से अधिक

  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना मिलेगा रोजगार, कार्य विराम की रोक हटी
  • Bihar News : बिहार के बाढ़ और सूखा प्रभावित 38 जिलों के मजदूरों को बड़ी राहत: अब रोजाना

  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना जारी
  • IAS चंद्रशेखर सिंह को मिला एक और अतिरिक्त प्रभार : अगले आदेश तक संभालेंगे यह नई जिम्मेदारी, अधिसूचना

Teacher Student Romance:क्लासरूम में ‘इश्क़ मुहब्बत का खेल, टीचर-स्टूडेंट का वीडियो देख शर्माएंगे आप,जहां गढ़ा जाता है भविष्य, वहीं टूटी मर्यादा

Teacher Student Romance: शिक्षा को अब तक "विद्या का मंदिर" कहा जाता रहा है। वह मंदिर, जहां ज्ञान दीप जलते हैं, जहां गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है।

Teacher Student Romance
क्लासरूम में ‘इश्क़ मुहब्बत का खेल- फोटो : X

Teacher Student Romance: शिक्षा को अब तक "विद्या का मंदिर" कहा जाता रहा है। वह मंदिर, जहां ज्ञान दीप जलते हैं, जहां गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। लेकिन मधुबनी जिले के जयनगर शहर से जो घटना सामने आई है, उसने न केवल इस पवित्र रिश्ते को कलंकित किया है,  वह ‘गुरु-शिष्य परंपरा’, जिस पर हम गर्व करते आए हैं?

कोचिंग संचालक सह शिक्षक राकेश कुमार, जो खुद को गणितज्ञ कहलाने पर इतराता था, अपनी ही छात्रा पर गलत निगाहें गड़ाए बैठा था। आरोपों के मुताबिक, उसकी हरकतें इतनी घटिया और अश्लील थीं कि पढ़ाई-लिखाई के नाम पर छात्रा का मन घुटता रहा। जब विरोध करना चाहा, तो कथित "सहयोगी" मकान मालिक कुलदीप सिंह और उसका मित्र सोनू चौधरीने उसे धमकाकर ऐसा वीडियो बनाने पर मजबूर किया, जो अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय है।

विडंबना देखिए, जिस हाथ में किताब होनी चाहिए थी, उसी हाथ से मोबाइल कैमरा सेट किया गया। गुरुजी के ज्ञान का नहीं, बल्कि उनकी गंदी नीयत का "समीकरण" रिकॉर्ड हुआ। कैमरे पर कैद दृश्य में शिक्षक की घबराहट और वीडियो बंद करने की कोशिश यह बताने के लिए काफी है कि अपराधी कितना भी चालाक हो, कैमरा सच को सामने ला ही देता है।

लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। वीडियो को वायरल करने का खेल शुरू हुआ। सोशल मीडिया के बाजार में "सनसनी" के नाम पर छात्रा की लज्जा को नीलाम कर दिया गया। फेसबुक, यूट्यूब और व्हाट्सएप की स्क्रीनें उसकी पीड़ा का मजाक उड़ाती रहीं। समाज के ठेकेदार फिर वही पुराना सवाल पूछने लगे"लड़की ने ऐसा क्यों किया?पर कोई यह क्यों नहीं पूछता कि"शिक्षक और उसके साथियों ने क्यों किया?"

NSIT
Nsmch

पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपित राकेश कुमार, मकान मालिक कुलदीप सिंह और सोनू चौधरी के खिलाफ छापेमारी जारी है। प्रशासन सोशल मीडिया चैनलों की भी शिनाख्त कर रहा है, जिन्होंने बिना सोचे-समझे पीड़िता की इज्जत को क्लिक और व्यूज़ की भेंट चढ़ा दिया।

यह घटना सिर्फ एक छात्रा की कहानी नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था पर लगा गहरा धब्बा है। सवाल उठता है कि जब शिक्षक ही शिकारी बन जाएं, तो छात्र-छात्राओं की सुरक्षा किसके भरोसे रहेगी?

बहरहाल जहां गुरु, शिष्य की मर्यादा भूल जाए, वहां ज्ञान नहीं, कुल कलंक ही पनपता है।