LATEST NEWS

  • Shri Krishna Singh Jayanti,
  • Bihar News: बिहार केसरी श्रीकृष्ण सिंह की जयंती पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, विजय चौधरी बोले- सभी

  • Patna Masaurhi Murder
  • Patna Crime: पटना में खूनी वारदात, लोहे की रॉड से पीटकर युवक का कत्ल, रेलवे प्लेटफॉर्म पर फेंका

  • Nalanda Murder Man Shot Dead
  • Bihar News: पार्किंग विवाद में खूनी वारदात, पड़ोसी ने के सिर में मारी गोली, दशहरा मनाने आया था

  • PM Awas Yojana Beneficiaries
  • Bihar News: आवास योजना की सूची से नाम गायब होने पर भड़के ग्रामीण, आवास सहायक पर 3 हजार

  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026
  • Bihar Vande Bharat Special Train 2026: दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, पटना-दिल्ली वंदे भारत स्पेशल का

PM Modi Bihar Visit : जदयू नेताओं की ओर इशारा कर सीएम नीतीश ने बताया - इन लोगों के कारण छोड़ा था एनडीए... पीएम मोदी के सामने विधानसभा चुनाव के लिए मंच से बड़ा ऐलान

PM Modi Bihar Visit
PM Modi Bihar Visit- फोटो : news4nation

PM Modi Bihar Visit : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार को एक बार फिर से दोहराया कि दो बार एनडीए से अलग हो गए थे लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. उन्होंने अपनी पार्टी के नेताओं ललन सिंह और संजय झा की ओर इशारा करते हुए इन लोगों के कारण ही वे दो बार एनडीए छोड़कर उधर (राजद के साथ) चले गए थे. लेकिन वे लोग गलत कर रहे थे इसलिए उन्होंने उनसे नाता तोड़ा. अब एनडीए के साथ रहेंगे और जैसे वर्ष 2005 में एनडीए ने बिहार में चुनाव में शानदार प्रदर्शन किया था वैसे ही इसबार होगा. 

सीएम नीतीश ने गुरुवार को मधुबनी में  पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है और शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शोक प्रकट किया. नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के 13 लाख 24 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी और विभिन्न योजनाओं के लाभ देकर उनके सपने साकार करेंगे। 

 13,480 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात 

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा एक सभा को संबोधित करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि 10 लाख परिवारों को आवास की पूर्णता पर 4000 करोड़ ₹ दिये गए, जिसमें बिहार के लाभार्थियों की संख्या 60 फीसद (6.5 लाख परिवार)  हैं । इन परिवारों  को मकान बनाने के लिए कुल 2600 करोड़ रुपये दिये गए। उन्होंने बताया कि बिहार के 1 लाख ग्रामीण परिवारों को आवास की पूर्णता पर गृह प्रवेश की चाभी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह को बिहार में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 930 करोड रुपए का हस्तांतरण किया जाएगा। 1लाख 124 करोड़ नगर आवास की कुल 1100 करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किया जाएग। 54000 नगरीय लाभार्थियों को भी गृह प्रवेश की चाबी दी जाएगी .

 बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री ₹13,483 करोड़ की गैस, विद्युत और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण, उ‌द्घाटन और लाभार्थियों को धनराशि का वितरण  करेंगे। चौधरी ने कहा कि पीएम. ₹ 1173 करोड़ की बिजली परियोजना और  बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा सहित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।

NSIT
Nsmch