LATEST NEWS

  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही छत के नीचे देखी बिहार की बदलती तस्वीर
  • Bihar News : गया में जदयू की ‘20 साल बेमिसाल’ प्रदर्शनी का हुआ समापन, लोगों ने एक ही

  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो चुकी है वाकिफ'
  • BJP प्रवक्ता कुंतल कृष्ण का प्रशांत किशोर पर तीखा हमला, बोले- 'जन सुराज की हकीकत से जनता हो

  • Bihar News : दिवाली और छठ से पहले वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों को मिली सौगात, खाते में सीधे भेजी जा रही अनुदान राशि
  • Bihar News : दिवाली और छठ से पहले वित्तरहित शिक्षकों और कर्मियों को मिली सौगात, खाते में सीधे

  • पुलिस संस्मरण दिवस आज : बिहार स्वाभिमान महिला विशेष सशस्त्र बल ने वीर जवानों को किया नमन
  • पुलिस संस्मरण दिवस आज : बिहार स्वाभिमान महिला विशेष सशस्त्र बल ने वीर जवानों को किया नमन

  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव : डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, गुरुवार को होगी मतदान कर्मियों की ब्रीफिंग और अंतिम प्रशिक्षण
  • सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव : डीएम-एसएसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, गुरुवार को होगी मतदान कर्मियों की

PM Modi Bihar Visit : पहलगाम आतंकी हमले के खिलाफ पूरा देश एकजुट, पीएम मोदी के सामने सीएम नीतीश ने मंच से आतंकियों के खिलाफ बुलंद की आवाज

PM Modi Bihar Visit
PM Modi Bihar Visit - फोटो : news4nation

PM Modi Bihar Visit : सीएम नीतीश ने गुरुवार को मधुबनी में  पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि पूरा देश एकजुट है और शोक संतप्त परिवारों के साथ है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे पर सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकी हमले पर शोक प्रकट किया. नरेंद्र मोदी गुरुवार को बिहार के 13 लाख 24 हजार गरीब परिवारों को पक्के मकान की चाबी और विभिन्न योजनाओं के लाभ देकर उनके सपने साकार करेंगे। 

13,480 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर मधुबनी में 13,480 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे तथा एक सभा को संबोधित करेंगे। सम्राट चौधरी ने कहा कि 10 लाख परिवारों को आवास की पूर्णता पर 4000 करोड़ ₹ दिये गए, जिसमें बिहार के लाभार्थियों की संख्या 60 फीसद (6.5 लाख परिवार)  हैं । इन परिवारों  को मकान बनाने के लिए कुल 2600 करोड़ रुपये दिये गए। उन्होंने बताया कि बिहार के 1 लाख ग्रामीण परिवारों को आवास की पूर्णता पर गृह प्रवेश की चाभी दी जाएगी। स्वयं सहायता समूह को बिहार में सामुदायिक निवेश निधि के रूप में 930 करोड रुपए का हस्तांतरण किया जाएगा। 1लाख 124 करोड़ नगर आवास की कुल 1100 करोड़ लाभार्थियों को हस्तांतरित किया जाएग। 54000 नगरीय लाभार्थियों को भी गृह प्रवेश की चाबी दी जाएगी .

 बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा

उन्होंने कहा कि अब प्रधानमंत्री ₹13,483 करोड़ की गैस, विद्युत और रेलवे से जुड़ी विकास परियोजनाओं का राष्ट्र को समर्पण, उ‌द्घाटन और लाभार्थियों को धनराशि का वितरण  करेंगे। चौधरी ने कहा कि पीएम. ₹ 1173 करोड़ की बिजली परियोजना और  बिहार में रेल अनलोडिंग सुविधा सहित एलपीजी बॉटलिंग प्लांट की आधारशिला भी रखेंगे।