LATEST NEWS

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

  • Kylie jenner
  • Kylie jenner: 4410 हीरे और 1,000 घंटे की मेहनत, जानें काइली जेनर की फैंटेसी ब्रा की खासियत

  • IT companies hiring
  • IT companies hiring: IT सेक्टर में लौटी भर्ती की रफ्तार, 5 बड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की संख्या बढ़ी

  • Patna Traffic Plan
  • Patna Traffic Plan: पटना ट्रैफिक अलर्ट: सुबह 5 बजे से कई मार्ग बंद, वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी

Patna Pustak Mela :शारदा सिन्हा और उषा किरण खां को समर्पित होगा पटना पुस्तक मेला, 6 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर गांधी मैदान में जुटेंगे पुस्तक प्रेमी

पटना पुस्तक मेला इस बार बिहार कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत लेखिका उषा किरण खां को समर्पित किया गया है. शारदा सिन्हा का इसी सप्ताह निधन 5 नवंबर को हुआ था.

bihar
Patna Pustak Mela - फोटो : news4nation

Patna Pustak Mela : बिहार में साहित्यिक गतिविधियों के सबसे बड़े मंचों में एक पटना पुस्तक मेला की शुरुआत 6 दिसंबर को होगी. पटना पुस्तक मेला इस बार बिहार कोकिला पद्मभूषण शारदा सिन्हा और पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित दिवंगत लेखिका उषा किरण खां को समर्पित किया गया है. शारदा सिन्हा का इसी सप्ताह निधन 5 नवंबर को हुआ था. पटना के गांधी मैदान में सीआरडी पुस्तक मेला का आयोजन 6 दिसंबर से लेकर 17 दिसंबर 2024 तक होगा.  सीआरडी पटना पुस्तक मेला के अध्यक्ष रत्नेश्वर ने बताया कि इस वर्ष पटना पुस्तक मेला का थीम 'पेड़, पानी, जिंदगी, पर्यावरण बदलो अभी' है. 

पुस्तक मेला में आने वाले पुस्तक प्रेमियों को गांधी मैदान गेट नंबर 10 की ओर प्रवेश करना होगा. इस बार के पुस्तक मेला में  किताबों के साथ ही पुस्तक प्रेमियों को और भी कई आकर्षण मिलेंगे. इसमें  सिनेमा-उनेमा, कला दीर्घा, जनसंवाद, नुक्कड़ नाटक, कलम, कविताई, किस्सागो, ओपन माइक, बच्चे जैसे कथा कहानी, कैम्पस, स्कूल उत्सव, सुर-संगीत जैसे कार्यक्रम शामिल हैं. 

साथ ही फिल्म फेस्टिवल के लिए एक सिनेमा हॉल निर्मित किया जाएगा. इसमें प्रत्येक दिन फीचर फिल्म और शार्ट फिल्म दिखाए जाएंगे. इसमें सिनेमा से जुड़े बिहार के प्रमुख लोगों को सम्मानित भी किया जाएगा. इस बार 'नुक्कड़ खेला' का आयोजन होगा. इसमें विविध विषयों को केंद्रीय कर नुक्कड़ खेला का मंचन होगा. वहीं काव्य गोष्ठी आदि के कार्यकम होंगे.