LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : खगड़िया में गंगा नदी की उपधारा में लापता हुआ युवक, परिजनों ने अनहोनी की जताई आशंका

Bihar News : खगड़िया में गंगा नदी की उपधारा में लापता हुआ युव

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत लगार गांव से पूरब गंगा की उपधारा में एक पशुपालक लापता हो गया। जानकारी के मुताबिक बड़ी लगार गांव निवासी बिजेंद्र यादव के 20 वर्षीय एकलौते पुत्र बिट्टू कुमार अपनी भैंसों को नहलाने के लिए गंगा की उपधारा में गया था, जो लौटकर घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों को चिंता सताने लगी। परिजन उसके डूबने की आशंका जता रहे हैं।

दिनभर घर नहीं लौट के कारण परिजनों को चिंता सताने लगी। जिसको लेकर परिजनों ने बताया कि भैंस को दोपहर के समय नहलाने के लिए नदी की उपधारा में युवक गया हुआ था। जब परिजनों ने नदी में खोजना शुरू किया। खोजने के वक्त बिट्टू कुमार अपने साथ ले गई लाठी को लोगों ने बरामद किया। इस बात से स्पष्ट हो गया की नदी की उपधारा में ही बिट्टू कुमार डूबा है। 

बिट्टू कुमार का शादी कुछ माह पूर्व मुंगेर जिले के  तारापुर के शंभूगंज चौतारा गांव में अंचल कुमारी से हूई थी। इधर स्थानीय पुलिस को सूचना मिली और बुधवार सुबह गंगा नदी की उपधारा में खोजबीन शुरू किया गया। सीओ हरिनाथ राम ने कहा कि  स्थानीय गोताखोर के द्वारा खोजबीन जारी है और एसडीआरएफ टीम को भी सूचना दी गई है। 

इधर लापता युवक की खोजबीन में मदद करने के लिए जिला परिषद सदस्य जयप्रकाश यादव एवं पंचायत समिति प्रतिनिधि सौरभ कुमार भी घटनास्थलपरपहुंचे। उधर इस घटना के बाद युवक के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट