LATEST NEWS

  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा
  • भोजपुर का कुख्यात दानी यादव गिरफ्तार, जिला पुलिस और एसटीएफ ने आरा रेलवे स्टेशन के पास से दबोचा

  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ अनुष्ठान
  • एसएसबी प्रशिक्षण केंद्र मे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ आयोजित हुई नवरात्रि पूजा, उप महानिरीक्षक के मार्गदर्शन में

  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी और ई- पटाखों का लुत्फ़ उठाएंगे दर्शक
  • Vijayadashami 2026 : छपरा में सलीम परवेज की अगुवाई में रावण दहन कार्यक्रम का होगा आयोजन, रंग-बिरंगी रोशनी

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की संपत्ति जलकर हुई खाक, वीडियो वायरल
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, दो गैस सिलेंडर फटने से लाखों की

  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
  • पटना में सनसनीखेज वारदात: अवैध संबंध के विवाद में चाचा ने की भतीजे की गोली मारकर हत्या, आरोपी

अस्पताल में देसी कट्टा लेकर रंगदारी मांगने पहुंचे युवक की हुई खातिरदारी, पुलिस ने जेल में डाला

अस्पताल में देसी कट्टा लेकर रंगदारी मांगने पहुंचे युवक की हु

Khagaria - खगड़िया जिला के परबत्ता थाना क्षेत्र के मोजाहिदा गांव स्थित मां गंगा हॉस्पिटल में शनिवार की सुबह रंगदारी मांगने पहुंचे युवक को स्थानीय लोगों की सहायता से पकड़ लिया गया। बाद में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को एक लोडेड देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार कर लिया।

पीड़ित डॉक्टर आदर्श कुमार, पिता राजकिशोर मालाकार, निवासी रामचंद्रपुर (महेशखूँट) ने बताया कि वह वर्तमान में मोजाहिदा टोला में मां गंगा हॉस्पिटल संचालित करते हैं। सुबह करीब 8 बजे शुशांत कुमार मिश्रा (उम्र करीब 22 वर्ष), पिता बिलास मिश्रा, अगुवानी राका निवासी हॉस्पिटल पहुंचा और 1200 की रंगदारी एवं चार्जर की मांग करने लगा। डॉक्टर द्वारा इंकार करने पर उसने कमर से लोडेड देशी कट्टा निकालकर हथियार तान दिया।

डॉक्टर के शोर मचाने  पर पहुंचे लोग

डॉक्टर आदर्श ने शोर मचाया, जिसके बाद स्टाफ और स्थानीय लोग जुट गए। लोगों की मदद से आरोपी को पकड़कर एक कमरे में बंद किया गया और घटना की सूचना परबत्ता थाना को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को हथियार सहित गिरफ्तार कर थाने ले गई।

डॉक्टर आदर्श ने यह भी बताया कि 14 नवंबर की शाम को भी शुशांत कुमार मिश्रा अपने एक अन्य साथी शुशांत कुमार (उम्र 25 वर्ष), पिता शंभूनाथ मिश्रा, के साथ हॉस्पिटल आया था और हथियार का भय दिखाकर 1000 की रंगदारी वसूल ली थी। इससे पहले भी दोनों द्वारा रंगदारी की मांग की जाती रही है. मामले को लेकर थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की आरोपित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद  कांड संख्या 416/25 दर्ज करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट