LATEST NEWS

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने की चेन गायब, पुलिस जांच में जुटी
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर में स्वास्थ्य मंत्री के स्वागत में जुटे जेडीयू नेता की 7 लाख की सोने

  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब किया जब्त, 6 तस्करों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : गयाजी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब

  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम
  • Bihar Road Accident : मोतिहारी में ट्रक की चपेट में आने से दो बाइक सवारों की हुई मौत,

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

Bihar Road Accident : रेलवे का फॉर्म भरने गयी महिला की सड़क हादसे में हुई मौत, बेटे गंभीर रुप से हुआ जख्मी, परिजनों में पसरा मातम

Bihar Road Accident : खगड़िया में रेलवे का फॉर्म भरने गयी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गयी. वहीँ इस घटना महिला का बेटा गंभीर रूप से जख्मी हो गया. पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : रेलवे का फॉर्म भरने गयी महिला की सड़क ह
महिला की मौत - फोटो : AMIT KUMAR

KHAGARIA : खगड़िया के परबत्ता प्रखंड अंतर्गत भरतखण्ड निवासी सुरेंद्र शर्मा की 25 वर्षीय पत्नी वंदना देवी और 4 साल का पुत्र जय कुमार टोटो हादसे का शिकार हो गया। जिसमें अस्पताल पहुंचते पहुंचते मां की मौत हो गई और पुत्र को बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल रेफर किया गया।

बताया जा रहा है की वंदना देवी भरतखंड से सलारपुर टोटो से रेलवे का फॉर्म भरने आई हुई थी। साथ में उसका छोटा पुत्र जय कुमार भी था। सलारपुर से फॉर्म भरने के उपरांत भरतखंड लौटने के क्रम में अकहा के पास टोटो हादसा हो गया। हादसे में वंदना देवी और उसका छोटा पुत्र जयकुमार बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद भरसो गांव के तूफान कुमार ने स्थिति को गंभीर देखते हुए 4 वर्षीय  जयकुमार को बाइक पर बैठकर भरसो लाया। लेकिन वहां डॉक्टर नहीं मिलने के कारण उसे आनन फानन में परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया। जहां पर बच्चों का प्राथमिक उपचार के बाद खगड़िया सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन जब तक लोगों ने  भरतखंड थाना को खबर की। भरतखंड थाना अध्यक्ष रोशन कुमार ने आनन फानन में महिला को भी परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र लाया। लेकिन तब तक काफी विलंब हो चुका था और अस्पताल पहुंचने से पहले ही घायल महिला वंदना देवी की मौत हो गई। 

Diarch GO

बताते चलें की वंदना देवी का मायके कुल्हड़िया में है और ससुराल भरतखंड है। पति सुरेंद्र शर्मा किसी दूसरे शहर में मजदूरी करता है। 3 पुत्री और 1 पुत्र को छोड़कर मां के हादसे का शिकार होने से इलाके में लोग मर्माहत है। एक घंटे तक घटना होने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से परिजनों को घटित घटना के बारे में पता चला।  तब जाकर परिजन परबत्ता सामुदायिक स्वास्थ्य परबत्ता पहुंचे। तब तक घायल 4 वर्षीय बच्चा जय कुमार को स्थिति नाजुक होने के कारण खगड़िया रेफर कर दिया गया था।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट