LATEST NEWS

  • Bihar Ration Card
  • Bihar Ration Card:बिहार में 35 लाख से ज्यादा राशन कार्ड रद्द! चेक कर लीजिए लिस्ट में आपका

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

Bihar News : खगड़िया में महिला दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, 20 हज़ार रूपये रिश्वत लेते निगरानी की टीम ने रंगे हाथ पकड़ा

Bihar News : खगड़िया में निगरानी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने 20 हज़ार रूपये रिश्वत लेते महिला दारोगा और चौकीदार को गिरफ्तार किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में महिला दारोगा और चौकीदार गिरफ्तार, 20
महिला दारोगा गिरफ्तार - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : खगड़िया में निगरानी टीम ने बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें नगर थाना के महिला एस आई सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को मौके से घूस लेते हुए निगरानी टीम के अधिकारियों ने गिरफ्तार किया।  निगरानी की इस कार्रवाई से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। 

किसने निगरानी टीम से की थी शिकायत

मानसी के राजजान  निवासी अनिल शाह की पत्नी  ममता देवी ने यूनियन बैंक से लोन के किसी समस्या को लेकर नगर थाना खगड़िया मे कांड दर्ज करवाया था। जिसको लेकर नगर थाना की एस आई सीमा कुमारी ने₹20000 अनुसंधान और चार्जशीट  के नाम पर रिश्वत की मांग की थी। जिसमें इस थाने के चौकीदार बीरू पासवान की संलिप्तता  भी थी। 

अनुसंधान के नाम पर जब अनिल पासवान की पत्नी ममता देवी  से सीमा कुमारी ने रिश्वत की मांग की तो उन्होंने अपने पति को बताया। पति ने इसकी शिकायत निगरानी विभाग की टीम को दी। जिसको लेकर निगरानी टीम ने अपना जाल बिछाया और रुपए लेते हुए रंगे हाथों नगर थाना की महिला एस आई सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को गिरफ्तार कर लिया। 

निगरानी विभाग के डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया

डीएसपी अरुणोदय पांडे ने बताया अनिल कुमार शाह ने निगरानी विभाग को यह बताया था की टाउन थाना खगड़िया की एस  आई सीमा कुमारी ने उसे ₹10000 घूस मांगे हैं। हालांकि सत्यापन के बाद वह 20000 निकला। फिर हम लोगों ने जाल बिछाया और सीमा कुमारी और चौकीदार वीरू पासवान को रंगे हाथों हमलोगों ने गिरफ्तार कर लिया है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट