LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar News : खगड़िया में नाबालिग से गैंगरेप का मामला, 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Bihar News : खगड़िया में नशीला पदार्थ खिलाकर नाबालिग से गैंगरेप के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीँ अन्य की तलाश में छापेमारी की जा रही है.....पढ़िए आगे

Bihar News : खगड़िया में नाबालिग से गैंगरेप का मामला, 24 घंटे
नाबालिग से गैंगरेप - फोटो : AMIT

KHAGADIA : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो नामजद अभियुक्तों एवं एक अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। मामला 12 सितंबर की रात का है, जब करीब 11:25 बजे सचिन कुमार ने नाबालिग  को बातचीत के बहाने बांध पर बुलाया और नशीला पदार्थ खिला कर पांच अन्य साथियों के संग दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां के आवेदन पर 15 सितंबर को परबत्ता थाना कांड संख्या-349/25, धारा 70 (2) बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

घटना की गंभीरता को देखते हुए खगड़िया पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार स्वयं घटनास्थल पर पहुँचे और पीड़िता के परिजनों से पूछताछ की। पीड़िता का चिकित्सीय जांच सदर अस्पताल खगड़िया में कराया गया, साथ ही एफएसएल टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य संकलित किया। अनुसंधान के क्रम में पीड़िता ने न्यायालय में दिए गए बयान में खुलासा किया कि ग्राम पंचायत राज लगार के मुखिया प्रतिनिधि मनोज कुमार उर्फ मुन्ना पीड़िता के परिवार पर केस वापस लेने का दबाव बना रहा था। 

इस पर पुलिस टीम ने छापेमारी कर तीन आरोपित  सचिन कुमार (20 वर्ष),  पिता पवन यादव,बादल कुमार कुमार (19 वर्ष), पिता बुलबुल यादव उर्फ मिथलेश यादव, एवं मनोज कुमार उर्फ मुन्ना, पिता स्व. सुरेन्द्र प्रसाद यादव, को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। 

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार, पु अ नि ,सुमंत कुमार चौधरी, सुशील कुमार पांडेय, अजय कुमार यादव एवं   डीआईयू टीम खगड़िया एवं सशस्त्र बल उपस्थित थे। पुलिस का कहना है कि बाकी फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी जारी है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट