LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

निकाह की खुशियाँ मातम में तब्दील,हर्ष फायरिंग से दूल्हे की मौत

बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहाँ निकाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग से दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई।

निकाह की खुशियाँ मातम में तब्दील,हर्ष फायरिंग से दूल्हे की म
निकाह की खुशियाँ बदली मातम में तब्दील,हर्ष फायरिंग से दूल्हे की मौत- फोटो : NEWS 4 NATION

बिहार के खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के कुतुबपुर गाँव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है, जहाँ निकाह समारोह में हुई हर्ष फायरिंग से दूल्हे की दर्दनाक मौत हो गई। शनिवार की रात निकाह की रस्म पूरी होने के बाद जब पंडाल में बारातियों के बीच छोहारा वितरण किया जा रहा था, तभी किसी युवक ने खुशी में गोली चला दी। यह गोली सीधे दूल्हे मोहम्मद इरशाद की गर्दन में जा लगी, जिससे पंडाल में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।


पटना ले जाते समय दूल्हे ने तोड़ा दम

गंभीर रूप से जख्मी दूल्हे मोहम्मद इरशाद को तुरंत इलाज के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पटना रेफर कर दिया। हालांकि, दुखद रूप से पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही दूल्हे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि मृतक इरशाद मुंबई में सिलाई का काम करते थे और इसी महीने निकाह के लिए अपने गाँव कुतुबपुर आए थे। शादी की खुशियाँ घर बसने से पहले ही मातम में बदल गईं, जिससे पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।


पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा, हत्या की आशंका पर जांच शुरू

दूल्हे के परिजनों ने आशंका जताई है कि यह सिर्फ हर्ष फायरिंग नहीं, बल्कि सोची-समझी हत्या भी हो सकती है। घटना की सूचना मिलने पर मुफ्फसिल थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए डेड बॉडी को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस अब मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहनता से जाँच की जा रही है। थानाध्यक्ष ने आश्वासन दिया है कि घटना में जो भी दोषी पाए जाएँगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।