LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News: बिहार के 'कमीशनखोर' BDO, प्रखंड प्रमुख को धमकी देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Bihar News:

परबत्ता आईटी भवन
'कमीशनखोर' BDO- फोटो : social media

Bihar News:  बिहार के खगड़िया जिले के परबत्ता प्रखंड स्थित आईटी भवन से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ‘पेमेंट’ को लेकर प्रखंड प्रमुख और बीडीओ के बीच तीखी नोकझोंक दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद इलाके में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और प्रशासनिक महकमे में भी हलचल बढ़ गई है।

बीडीओ का वीडियो वायरल 

वायरल वीडियो में प्रखंड विकास पदाधिकारी संतोष कुमार पंडित कथित तौर पर प्रखंड प्रमुख से सख्त लहजे में कहते सुनाई दे रहे हैं कि “पेमेंट नहीं करेंगे, जाइए जिसको कहना है कह दीजिए।” इस बयान के बाद मामले ने राजनीतिक रंग पकड़ लिया है। हालांकि News4Nation इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। 

Diarch GO

18 प्रतिशत कमीशन की मांग 

प्रखंड प्रमुख रीता देवी ने आरोप लगाया कि पंचायत समिति की योजनाओं के तहत कोलवारा और नवटोलिया में पोखर निर्माण तथा भोरकाठ में पेवर ब्लॉक का काम महीनों पहले पूरा हो चुका है, लेकिन वेंडरों और मजदूरों का भुगतान अब तक नहीं किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भुगतान के बदले 18 प्रतिशत कमीशन की मांग की जा रही है और विरोध करने पर उन्हें धमकाया जाता है।

बीडिओ ने आरोपों का किया खारिज

हालांकि बीडीओ संतोष कुमार पंडित ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। उनका कहना है कि संबंधित योजनाओं की जांच पूरी होने के बाद ही भुगतान किया जाएगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि प्रखंड प्रमुख की ओर से भुगतान के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय राजनीति गरमा गई है और लोगों के बीच यह चर्चा तेज है कि आखिर सच्चाई क्या है क्या भुगतान में गड़बड़ी है या जांच की प्रक्रिया के कारण राशि रोकी गई है। अब पूरे मामले में उच्चाधिकारियों की कार्रवाई और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिससे आरोप-प्रत्यारोप की सच्चाई सामने आ सके।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट