LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Road Accident : खगड़िया में अनियंत्रित बाइक बिजली पोल से टकराई, इलाज के दौरान 18 वर्षीय युवक की हुई मौत

Bihar Road Accident : खगड़िया में बाइक से खेत में जा रहे युवक की बाइक बिजली की पोल से टकरा गयी. इस घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गयी......पढ़िए आगे

Bihar Road Accident : खगड़िया में अनियंत्रित बाइक बिजली पोल
युवक की मौत - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत कबेला गांव में एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। एक अनियंत्रित मोटरसाइकिल के बिजली के खंभे से टकरा जाने के कारण 18 वर्षीय युवक की जान चली गई। इस दुखद घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

खेत जाने के दौरान हुआ हादसा

मृतक की पहचान कबेला गांव निवासी रंजीत कुमार साह के पुत्र नितीश कुमार (18 वर्ष) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, नितीश अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से खेत की ओर घास लाने जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों भाई लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े।

Diarch GO

अस्पताल ले जाने के दौरान तोड़ा दम

घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन की सक्रियता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, परबत्ता ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद नितीश की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए भागलपुर रेफर कर दिया। परिजनों ने उसे भागलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया।

दूसरे भाई की हालत अब भी नाजुक

इस हादसे में नितीश का भाई भी गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसका इलाज फिलहाल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है और उसे सघन निगरानी में रखा गया है। पूरा परिवार अपने एक बेटे को खोने और दूसरे के जीवन के लिए संघर्ष करने की दोहरी मार झेल रहा है।

NSIT
Nsmch

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

नितीश की मौत की खबर जैसे ही गांव पहुँची, कबेला गांव में मातम पसर गया। मृतक के माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जिन्हें ढांढस बंधाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण उनके घर पहुँच रहे हैं। स्थानीय प्रशासन ने घटना के कारणों की जाँच शुरू कर दी है और शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।

अमित की रिपोर्ट