LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar News: सांसद राजेश वर्मा को जान से मारने की धमकी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा ,चुनाव से पहले की मर्डर करने की थी घोषणा

Bihar News:खगड़िया के लोजपा (रा) सांसद राजेश वर्मा को चुनाव 2025 से पहले मौत के घाट उतारने की धमकी देने वाला शख़्स आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है।

MP Rajesh Verma
सांसद राजेश वर्मा को जान से मारने की धमकी देने वाला धराया- फोटो : reporter

Bihar News:खगड़िया के लोजपा (रा) सांसद राजेश वर्मा को चुनाव 2025 से पहले मौत के घाट उतारने की धमकी देने वाला शख़्स आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में है। यह धमकी किसी गैंगस्टर की गोली से नहीं, बल्कि मोबाइल स्क्रीन से चली थी। आरोपी दीपक कुमार को साइबर थाना भागलपुर की टीम ने तकनीकी जाल बुनते हुए समस्तीपुर से दबोच लिया।

दीपक कुमार मूल रूप से वैशाली जिले के महनार नगर परिषद क्षेत्र, वार्ड नंबर-02, खरजमा महनार का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, 11 अगस्त की रात 10 बजकर 05 मिनट पर आरोपी ने भागलपुर एसएसपी हृदयकांत के आधिकारिक नंबर पर एक संदेश भेजा। संदेश में लिखा था—“खगड़िया सांसद राजेश वर्मा की मौत मेरे हाथों से होगी, चुनाव 2025 से पहले।”

पुलिस तुरंत हरकत में आई। साइबर थाना ने तकनीकी जांच शुरू की और मोबाइल नंबर की असलियत खुली,वह दीपक कुमार का था। 13 अगस्त को इस मामले में केस नंबर 67/25 दर्ज किया गया। उस पर BNS की धारा 351(3), 171(2)(a) और IT Act 2000 की धारा 66 लगाई गई।

डीएसपी सह साइबर थाना प्रभारी कनीष्क श्रीवास्तव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर राकेश और टीम ने छापेमारी की। तकनीकी निगरानी और मानवीय इनपुट ने मिलकर आरोपी की लोकेशन पकड़ी और अंततः उसे समस्तीपुर से गिरफ्तार कर लिया गया।

NSIT
Nsmch

गिरफ्तार दीपक कुमार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह जानने की कोशिश कर रही है कि धमकी के पीछे महज़ नशे में की गई मूर्खता थी, या सचमुच कोई गहरी साजिश बुनी जा रही थी।यह घटना चुनावी बिहार के उस डरावने सच को सामने रखती है, जहां सत्ता के गलियारों में धमकियां ऐसे उड़ती हैं, जैसे दीवार पर चिपके पोस्टर। फर्क बस इतना है कि अब धमकी का काग़ज़ मोबाइल स्क्रीन पर बदल गया है। 

रिपोर्ट- अंजनी कुमार कश्यप