LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar Politics : लालू यादव को विलेन मानती है बिहार की जनता, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने महागठबंधन पर जमकर साधा निशाना

Bihar Politics : खगड़िया में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा की उन्हें बिहार की जनता विलेन मानती है......पढ़िए आगे

Bihar Politics : लालू यादव को विलेन मानती है बिहार की जनता,
लालू विलेन - फोटो : SOCIAL MEDIA

KAGARIA : खगड़िया के माड़र में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते हुए सम्राट चौधरी ने कहा की माड़र से अगर सैदपुर तक के लोग बबलू मंडल को वोट दे देंगे तो सामने वाला प्रत्याशी टिक नहीं पाएगा। उन्हें इतना अधिक वोट आएगा की जीत जाएंगे। उन्होंने कहा की सुशासन की सरकार चल रही है। बागमती नदी हो या कोसी सभी पर पुल का निर्माण हो रहा है। खगड़िया से सहरसा जाने में 4 घंटे लगता था। जब यह सारे मार्ग बनकर तैयार हो जाएंगे तो 1 घंटे से सवा घंटे में आप सहरसा पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा की माड़र में 2005 से पहले लोगों ने कभी 10 घंटे बिजली नहीं देखी थी अब 20 घंटे बिजली रह रही है। 

सम्राट चौधरी ने लालू परिवार पर जमकर साधा निशाना

सम्राट चौधरी ने कहा अब तो मेनिफेस्टो जारी हो गया है। इसमें लालू यादव को ही हटा दिया। लालू यादव सबसे बड़े नेता है उसके बाद राबड़ी देवी आई। उसके बाद तेजस्वी यादव आए। मीसा भारती आई रोहिणी आचार्य अभी तीन चार और आएगा चिंता मत कीजिए। 

Diarch GO

विलन मानती है जनता

सम्राट चौधरी ने कहा की लालू यादव को बिहार की जनता विलन मानती है। क्योंकि उन्होंने विकास नहीं किया। लेकिन सबसे ज्यादा दुख तो तब हुआ। जब राष्ट्रीय जनता दल ने अपने मेनिफेस्टो से ही लालू यादव को ही बाहर निकाल दिया। सम्राट चौधरी ने राजीव गांधी का जिक्र करते हुए कहा राजीव गांधी कहते थे कि मैं दिल्ली से ₹100 मारर भेजता हूं तो मारर पहुंचते पहुंचते वह ₹15 हो जाता है। आज नीतीश कुमार और नरेंद्र भैया ने एक करोड़ 41 लाख महिलाओं के खाते में ₹10000 भेजने का काम किया है। उन्होंने वहां पर मौजूद महिलाओं को कहा जिन-जिन महिलाओं को पैसा नहीं आया है 30 तारीख को पैसा आने वाला है। 3 तारीख को पैसा आने वाला है 6 तारीख को पैसा आने वाला है। पहले 75 लाख महिलाओं को पैसा दिया फिर 25 लाख महिलाओं को पैसा दिया फिर 21 लाख महिलाओं को पैसा दिया और फिर 20 लाख महिलाओं को पैसा दिया। सम्राट चौधरी ने राजद के कुछ नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कुछ नेता कह रहे हैं की जीविका दीदी को दिया गया रुपया वापस लिया जाएगा। मैं बिहार का वित्त मंत्री हूं। आपको दावे के साथ कह रहा हूं कोई माई का लाल यह रुपया वापस नहीं ले सकता। 

लालू ने कितनी दी नौकरी 

लालू यादव की सरकार पर निशाना साधते हुए सम्राट चौधरी ने कहा की लालू यादव ने अपने कार्यकाल में 94 हजार नौकरियां दी थी और जब आपने नीतीश कुमार को आशीर्वाद दिया तो उन्होंने 2005 से अब तक में 18 लाख लोगों को नौकरी दी है। सम्राट चौधरी राहुल गांधी को भी निशाने पर लिया। उन्होंने राहुल गांधी के बारे में कहा कि तुम्हारी मां 10 साल तक सुपर पीएम रही। तुम्हारे पिताजी भारत के प्रधानमंत्री रहे। तुम्हारी दादी भारत की 13 साल तक प्रधानमंत्री रही। तुम्हारी दादी के पिताजी 17 साल प्रधानमंत्री रहे।  अगर आज खगड़िया गरीब है तो उसका एकमात्र दोषी कांग्रेस पार्टी है। 

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट