LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

खगड़िया में प्रेम प्रसंग में किशोर की मौत ! रेलवे ट्रैक पर मिला क्षत-विक्षत शव, परिजनों का गंभीर आरोप

बताया जा रहा है कि किशोर ने घटना से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने प्रेम में असफलता और जीने की इच्छा खत्म होने की बात कही थी। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूद गया।

Khagaria murder
Khagaria murder- फोटो : news4nation

Khagaria murder : खगड़िया जिले के मानसी थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां प्रेम प्रसंग से जुड़ी एक घटना में 15 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मिली जानकारी के अनुसार, मानसी नगर पंचायत के पंचवटी टोला, अरैया गांव निवासी संजीव कुमार का शव मंगलवार सुबह रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया।

बताया जा रहा है कि किशोर ने घटना से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उसने प्रेम में असफलता और जीने की इच्छा खत्म होने की बात कही थी। इसके बाद वह रेलवे ट्रैक पर पहुंचा और कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूद गया।

Diarch GO

हालांकि, मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया जब मृतक की मां ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया है कि कुछ दिन पहले बेटे का पड़ोसियों से विवाद हुआ था और उसी रंजिश में उसकी हत्या कर शव को रेलवे पटरी पर फेंक दिया गया। 

वहीं, मानसी थाना पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या की आशंका को भी नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है। फिलहाल, पूरे मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट