LATEST NEWS

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: पीड़िता-युवकों से मिले राहुल गांधी, घटना को मिला नया राजनीतिक मोड़

  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च
  • सिवान में महावीरी अखाड़ा और जन्माष्टमी को लेकर प्रशासन मुस्तैद, DM-SP की अगुवाई में निकला फ्लैगमार्च

  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति लाभ देने का दिया आदेश
  • Bihar News : पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मधुबनी के पूर्व थानाध्यक्ष की बर्खास्तगी किया रद्द, सभी सेवानिवृत्ति

  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान
  • नवादा में गंगाजल योजना के जलाशय निर्माण पर भारी हंगामा,अधिग्रहित जमीन पर जेसीबी चलने से भड़के किसान

  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक की बात पर क्यों याद आता है पागलखाना?
  • Bihar News : ‘हम’ प्रवक्ता श्याम सुंदर शरण का सांसद सुधाकर सिंह पर पलटवार, पूछा- वंचितों के हक

Bihar Crime News : बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हज़ार के इनामी सिंटू यादव सहित चार अपराधियों को किया गिरफ्तार

Bihar Crime News : बिहार एसटीएफ और खगड़िया पुलिस को मिली बड़ी

KHAGARIA : खगड़िया पुलिस को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिली है। पहली कार्रवाई चौथम थाना क्षेत्र में हुई। जहां एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने कुख्यात अपराधी सिंटू यादव को गिरफ्तार किया है। सिंटू यादव पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह जिले के टॉप-10 बदमाशों में शामिल है। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और मारपीट सहित कई संगीन मामले दर्ज हैं। लगातार चौथम की पुलिस सिंटू यादव की तलाश कर रही थी। 

दूसरी कार्रवाई गोगरी अनुमंडल क्षेत्र में की गई। जहां पुलिस ने छिनतई गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक देसी कट्टा, कई जिंदा कारतूस और लूटे गए कई मोबाइल फोन महिला के कान की बाली बरामद किए गए। गिरफ्तार होने से पहले यह तीनों अपराधी कई बार अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में छिनतई की घटना को अंजाम दे चुके थे। 

Diarch GO

बताते चलें कि महेशखूंट थाना क्षेत्र के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार छिनतई की घटना हो रही थी। जिसमें आज पुलिस को सफलता मिली और छिनतई की घटना को अंजाम देने वाले अमरजीत कुमार, छोटू कुमार और अंशुमन कुमार को रोहड़ी ढाला के पास से गलत गतिविधि करते हुए हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। 

एसपी राकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सिंटू यादव इलाके में दहशत का पर्याय बन गया था और उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट