LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News: जदयू नेता की दर्दनाक मौत, तीन साथी लड़ रहे जिंदगी की जंग, एनएच-31 पर रफ्तार का कहर

Bihar News: NH-31 पर शुक्रवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने राजनीतिक हलकों में मातम फैला दिया।....

Speeding Tragedy on NH 31 Student Leader Raju Mandal Killed
जदयू नेता की दर्दनाक मौत- फोटो : reporter

Bihar News: NH-31 पर शुक्रवार अहले सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने राजनीतिक हलकों में मातम फैला दिया। खगड़िया के पसराहा थाना क्षेत्र के समीप हुए इस हादसे में पूर्णिया छात्र जदयू के जिलाध्यक्ष राजू मंडल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कार में सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

परिजनों के मुताबिक, राजू मंडल अपने साथियों के साथ मुजफ्फरपुर से एक बारात समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान पसराहा के पास एनएच-31 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और राजू मंडल ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

Diarch GO

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम और पसराहा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेदांता अस्पताल पटना रेफर किया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।

NSIT
Nsmch

इस दर्दनाक हादसे से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई है। जदयू के छात्र प्रकोष्ठ से जुड़े कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत नेता को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा है और समर्थकों के बीच गहरा आक्रोश भी देखा जा रहा है।

रिपोर्ट- अमित कुमार