LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

नवंबर के बाद नीतीश कुमार का जाना तय है, जिसको उम्मीदवार बनाना है बना लें, सबका हारना तय है, प्रशांत किशोर ने 100 भ्रष्ट नेताओं-अफसरों को दी चेतावनी, कोई नहीं बचेगा..

नवंबर के बाद नीतीश कुमार का जाना तय है, जिसको उम्मीदवार बनान
खगड़िया पहुंचे प्रशांत किशोर- फोटो : नरोत्तम कुमार

Khagaria - जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर अपनी बिहार बदलाव यात्रा के क्रम में आज खगड़िया के अलौली विधानसभा अंतर्गत जलकौड़ा फुटबॉल मैदान में ‘बिहार बदलाव जनसभा’ करने पहुंचे। जनसभा को संबोधित करने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार, राजद नेता तेजस्वी यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल पर जोरदार हमला किया।

प्रशांत किशोर ने जदयू द्वारा राजपुर विधानसभा सीट पर उम्मीदवार घोषित करने पर सीएम नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि चाहे जिसकी उम्मीदवारी घोषित करना है, कर दें। बिहार के लोगों ने उनके गठबंधन का जाना तय कर दिया है। नवंबर के बाद बिहार में नई व्यवस्था बन रही है। उससे पहले नीतीश कुमार जिसको भी उम्मीदवार बना लें, सभी का हारना तय है।

उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव द्वारा पलायन पर सवाल किए जाने पर पलटवार करते हुए कहा कि बिहार की जनता को तेजस्वी यादव से सवाल करना चाहिए। आपके माता-पिता के 15 साल के शासन में बिहार गर्त में पहुंच गया और फिर आपने भी अपने 3 साल के डिप्टी सीएम कार्यकाल में गुंडागर्दी और लूट का राज चलाया। बिहार के बच्चों और बिहार के लिए कुछ नहीं किया, इसलिए बिहार की यह दुर्दशा है।

NSIT
Nsmch

वहीं प्रशांत किशोर ने भाजपा के बिहार प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल द्वारा उनकी तारीफ करने पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिलीप जायसवाल चाहे जितनी भी मेरी तारीफ कर लें, वो छूटेंगे नहीं। दिलीप जायसवाल ही नहीं, बिहार के 100 सबसे ज्यादा भ्रष्ट नेता-मंत्री से आग्रह है कि अभी से भगवान की पूजा शुरू कर दें। जन सुराज की सरकार बनी तो इन सभी को जेल जाना होगा और इनके परिवार से लूट का पैसा वसूला जाएगा।

रिपोर्ट - नरोत्तम कुमार