LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

bihar higher Education - कोशी कॉलेज में होगी सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई, बोली एबीवीपी, छात्रों की लंबे समय से की जा रही मांग हुई पूरी

bihar higher Education - सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने की मांग को विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपनी मंजूरी दे दी है। लंबे समय एबीवीपी इसकी मांग कर रही थी।

bihar higher Education - कोशी कॉलेज में होगी सभी विषयों में
कुशपति के सामने अपनी बात रखते छात्र- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खगड़िया द्वारा कोशी कॉलेज में पीजी की पढ़ाई सहित अन्य मांग को लेकर अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर छात्र नेता निलेश कुमार के नेतृत्व में अजय पटेल, अमन पाठक एवं अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री सह मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी सहित अनशन के समर्थन में बैठे छात्रों एवं अभाविप कार्यकर्ताओं से पांचवें दिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुलाकात करने मुंगेर विश्वविद्यालय के कुलपति संजय कुमार कोशी महाविद्यालय पहुंचे । जहां उन्हें अनशनकारियों ने अपनी 18 मांगो की सूची सौंपी। 

कुलपति ने सभी मांगों को गंभीरता से पढ़ा, तत्पश्चात उन्होंने कोशी कॉलेज में सभी विषयों में पीजी की पढ़ाई सहित अन्य सभी मांगों को मानते हुए घोषणा किया कि इसी सत्र से कोशी कॉलेज सहित मुंगेर विश्वविद्यालय के हर जिला मुख्यालय के कॉलेज में पीजी के सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ की जाएगी। 

एक दूसरे को लगाया गुलाल

वहीं उन्होंने स्नातक में कोशी कॉलेज में संस्कृत एवं गृहविज्ञान की पढ़ाई शुरू करने की अभाविप के मांग को भी स्वीकार किया। वहीं कॉलेज स्तर के मांग को पूरा करने के लिए उन्होंने कोशी कॉलेज के प्राचार्य को निर्देशित किया। कुलपति ने आमरण अनशन पर बैठे छात्रों को माला एवं जूस पिलाकर अनशन को तुड़वाया। वहीं उन्होंने छात्रों को धन्यवाद किया कि छात्रों ने उनका ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया। वहीं मांग पूरा होने के उपरांत कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर एवं भारत माता की जय, वंदे मातरम् जैसे नारे लगाकर खुशी जाहिर किया।

वहीं अभाविप छात्र नेताओं एवं अनशनकारियों ने कोशी कॉलेज में स्वतंत्रता दिवस पर कॉलेज परिसर में झंडोतोलन की तैयारी कर रखी थी, अनशनकारियों से मिलने आए कुलपति ने छात्रों के आग्रह पर झंडोतोलन किया, एवं राष्ट्र गान गाया ।

NSIT
Nsmch

अभी कई समस्याएं

इसके उपरांत उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए अभाविप के विभाग संयोजक अजय पटेल एवं कोशी कॉलेज अध्यक्ष निलेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि आधुनिकता के इस दौर में कोशी कॉलेज में बहुत सारी मूलभूत समस्या का अंबार हैं, हमारी लड़ाई उन्होंने समस्या के समाधान के लिए था, जिसके समाधान के लिए कुलपति के द्वारा आश्वत किया गया हैं, अब कोशी के छात्रों को किसी भी विषय में पीजी के पढ़ाई के लिए जिला से पलायन नहीं करना होगा।

वहीं अभाविप के नलिन सिंह एवं अमन पाठक ने संयुक्त रूप से कहा कि कोशी कॉलेज में स्नातक में प्राचीन भाषाओं में से एक संस्कृत सहित भूगोल एवं गृहविज्ञान की पढ़ाई नहीं होती हैं, अभाविप इसके लिए लगातार प्रयासरत रहा हैं। आज कुलपति के द्वारा कोशी कॉलेज में संस्कृत एवं गृहविज्ञान में पढ़ाई प्रारंभ करने की घोषणा की गयी एवं भूगोल विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए प्रयास करने की बात कही हैं जो स्वागत योग्य हैं।

सभी वर्गों के लिए बनेगा छात्रावास

अभाविप के जिला संयोजक नीतीश पासवान एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रौशन कुमार ने संयुक्त रूप से कहा कि जल्द ही कोशी कॉलेज में वोकेशनल कोर्स की पढ़ाई शुरू होगी, वहीं सभी वर्गों के छात्रावास का भी निर्माण कराया जाएगा एवं कॉलेज के भवनों का आधुनिकरण भी होगा । कॉलेज में एनसीसी वापस लाया जाएगा, एवं एजुकेशन टुअर, पुस्तकालय,  सुरक्षाकर्मी एवं कैंपस मैप सहित अन्य हमारी सभी मांग जल्द ही कैंपस में नजर आएगा ।

वहीं अभाविप के पूर्व प्रदेश मंत्री सह मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी एवं अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह सीनेट मेंबर बिक्की आनंद ने कोशी के कैंब्रिज कहे जाने वाले कोशी कॉलेज में पीजी के सभी विषयों में पढ़ाई सहित अन्य मांगो को लेकर अनशन पर बैठे छात्रों से स्वतंत्रता दिवस पर कोशी कॉलेज आकर अनशनकारियों के सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा करने पर मुंगेर विश्विद्यालय के कुलपति की सराहना की।

उन्होंने आगे कहा कि छात्रों की जो मांग थी वह जल्द से जल्द धरातल पर दिखे ऐसा हमें कुलपति से आस हैं, साथ ही साथ उन्होंने कहा कि इसी सत्र से कोशी कॉलेज सहित विश्विद्यालय के हर जिला मुख्यालय कॉलेज में पीजी की सभी विषयों की पढ़ाई प्रारंभ हो जाए ।

इस अवसर पर अनशनकारियों के समर्थन में पशुपतिनाथ उपमन्यु, पप्पू पांडे, सनोज शर्मा, नवीन कुमार राय, राहुल सिंह, कृष्णकांत पोद्दार, रौशन राणा प्रताप, पायल प्रवीण, राजू पासवान सहित दर्जनों छात्र एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट