LATEST NEWS

  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल
  • बीरपुर में एसएसबी ने शुरू किया 30 दिवसीय बेसिक कंप्यूटर प्रशिक्षण, सीमावर्ती युवाओं को मिलेगा डिजिटल कौशल

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

Bihar News : महाशिवरात्रि का प्रसाद खाकर 100 से अधिक लोगों की बिगड़ी तबियत, इलाके में मची अफरा तफरी

Bihar News : बिहार में महाशिवरात्रि का प्रसाद खाने से 100 से अधिक लोगों की तबियत बिगड़ गयी. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है......पढ़िए आगे

Bihar News : महाशिवरात्रि का प्रसाद खाकर 100 से अधिक लोगों क
प्रसाद खाने से बिगड़ी तबियत - फोटो : SOCIAL MEDIA

KHAGARIA : खगड़िया अंतर्गत नयागांव पंचखुट्टी में महाशिवरात्रि की रात वितरित किए गए प्रसाद के सेवन के बाद अचानक बड़ी संख्या में बच्चे और ग्रामीण बीमार पड़ गए। बुधवार तक उल्टी-दस्त की शिकायत से पीड़ित लोगों की संख्या करीब 100 पहुंच गई। एक साथ इतने लोगों के बीमार होने से गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही दरियापुर भेलवा पंचायत के मुखिया राम विनय कुमार ने तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश को अवगत कराया। इसके बाद मेडिकल टीम गांव पहुंची और काली मंदिर नयागांव पंचखुट्टी परिसर में ही स्वास्थ्य शिविर लगाकर इलाज शुरू किया गया।

Diarch GO

मौके पर मौजूद चिकित्सकों ने सभी पीड़ितों का प्राथमिक उपचार किया। कुछ बच्चों की हालत गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए परबत्ता अस्पताल रेफर किया गया। सभी मरीजों में उल्टी और दस्त के लक्षण पाए गए, जिसे चिकित्सकों ने फूड प्वाइजनिंग का मामला बताया।

चिकित्सा प्रभारी डॉ. कशिश ने बताया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रसाद सेवन के बाद यह स्थिति उत्पन्न हुई। मेडिकल टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी मरीजों का समुचित इलाज किया गया है। फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने ग्रामीणों से अपील की है कि किसी भी धार्मिक या सामाजिक आयोजन में खाद्य सामग्री की स्वच्छता और सुरक्षित वितरण को लेकर विशेष सावधानी बरतें, ताकि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।

NSIT
Nsmch

अमित की रिपोर्ट