LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

विधायक डॉ. संजीव कुमार ने माता स्मृति-शेष बिंदु सिंह की चौथी पुण्यतिथि पर किया स्मरण, परबत्ता क्षेत्र को दी तीन सड़कों की सौगात

 विधायक डॉ. संजीव कुमार ने माता स्मृति-शेष बिंदु सिंह की चौथ

Patna - परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार और राजीव कुमार  विधानसभा पार्षद राजीव कुमार बेगूसराय खगड़िया ने आज अपनी पूज्य माता स्मृतिषेष बिंदु सिंह की चौथी पुण्यतिथि श्रद्धा और भावुकता के साथ मनाई। इस अवसर पर नयागांव सत्खुट्टी स्थित बिंदु सिंह विवाह भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ, जिसमें विधायक डॉ. संजीव कुमार एवं उनके बड़े भाई, बेगूसराय-खगड़िया विधान परिषद सदस्य श्री राजीव कुमार ने माता जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में हजारों की संख्या में उपस्थित विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भी श्रद्धासुमन अर्पित कर स्व. बिंदु सिंह को नमन किया। सभा स्थल पर जनसैलाब उमड़ पड़ा ।

श्रद्धांजलि के उपरांत विधायक डॉ. संजीव कुमार ने परबत्ता प्रखंड के विभिन्न गांवों में कई बहुप्रतीक्षित सड़कों का शिलान्यास किया।

सर्वप्रथम कन्हैया चक गांव में पोखर से प्राथमिक विद्यालय तक जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य प्रारंभ कराया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क लगभग 15 वर्ष पूर्व तत्कालीन मंत्री स्व. आर.एन. सिंह द्वारा बनवाई गई थी, जो अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी थी। वर्षों से अधूरी मांग पूरी होने पर ग्रामीणों में खुशी की लहर दौड़ गई।

NSIT
Nsmch

इसके उपरांत खीराडीह गाँव की मुख्य सड़क का शिलान्यास किया गया। यह सड़क वर्षों से लंबित थी, जिसके कारण स्थानीय लोगों को आवाजाही में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इस सड़क के निर्माण से लोगों को बड़ी सुविधा होगी।

साथ ही खीराडीह पंचायत में जल्द ही अस्पताल निर्माण का आश्वासन भी दिया गया है, जिससे क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में और मजबूती आएगी। संबोधन में कहा चुनाव का समय नज़दीक है, ऐसे अवसर पर अनेक “तीतर-बटेर” सामने आएँगे, लेकिन आप सबको एकजुट रहकर क्षेत्र के विकास के पक्ष में खड़ा होना है।

तत्पश्चात डुमरिया बुजुर्ग गांव की मुख्य सड़क का भी विधिवत शिलान्यास कर विधायक ने ग्रामीणों से संवाद किया। हर जगह जनता ने विधायक के प्रयासों और त्वरित कार्यशैली की खुलकर सराहना की।

इस अवसर पर डॉ. संजीव कुमार ने कहा – “माता जी के संस्कार ने ही मुझे जनता की सेवा के लिए प्रेरित किया है। परबत्ता की जनता से किया गया हर वादा मेरे लिए संकल्प है। विकास ही मेरा धर्म और परबत्ता को आदर्श क्षेत्र बनाना ही मेरा लक्ष्य है।”