LATEST NEWS

  • Bhojpur Police
  • Bhojpur Police: मादक पदार्थों की तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, चार तस्कर गिरफ्तार

  • Bihar MLC Election
  • Bihar MLC Election: बिहार MLC चुनाव की काउंटिंग पर बवाल! आरोप लगाकर कांग्रेस प्रत्याशी धरने पर बैठे,

  • Anant Singh
  • Bihar Politics: 62 मुकदमों के रिकॉर्ड वाले बाहुबली अनंत सिंह फिर जाएंगे जेल या बरकरार रहेगी जमानत?

  • President Colour Award
  • Bihar Police:बिहार पुलिस को मिलेगा देश का सर्वोच्च पुलिस सम्मान, राष्ट्रपति कलर अवार्ड से होंगे सम्मानित

  • Anant Singh MLA Status
  • Bihar Politics: अनंत सिंह की विधायकी पर लटकी तलवार! JDU की अर्जी पर अब इस दिन तय होगा

Bihar Crime - 50000 रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार, हत्या सहित कई संगीन मामले में पुलिस को थी तलाश

Bihar Crime - पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या सहित कई संगीन मामले में 50 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की लंबे समय से तलाश की जा रही थी।

Bihar Crime - 50000 रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी गिरफ्तार,
इनामी बदमाश को किया गिरफ्तार- फोटो : अमित कुमार

Khagaria - आज खगड़िया  पुलिस को मिली बड़ी सफलता  जब गुप्त सूचना के आधार पर महेशखूँट चौक से 50,000 रुपये का इनामी कुख्यात अपराधी बौकू शर्मा उर्फ उपेन्द्र शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया बौकू शर्मा पर हत्या समेत कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह लंबे समय से फरार चल रहा था

पप्पू शर्मा की हत्या का है मामला

24 मार्च 2025 की शाम 7 से 8 बजे के बीच पप्पू शर्मा पिता नागेश्वर शर्मा निवासी रायपुर थाना भवानीपुर जिला भागलपुर की ईंट से हमला कर हत्या कर दी गई थी घटना के बाद शव को सबुआ के पास कोशी नदी में फेंक दिया गया था जबकि मृतक की मोटरसाइकिल को बड़ी पैकात के बहियार में गड्ढे में छिपा दिया गया

अगले दिन 25 मार्च को पप्पू शर्मा का शव नदी से बरामद हुआ इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी लभली देवी ने पांच नामजद अभियुक्तों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी जिसमें बौकू शर्मा मुख्य आरोपी था

गोगरी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार ने बताया बौकू  शर्मा की तलाश लगातार पुलिस कर रही थी और आज महेशखूंट  चौक पर पुलिस द्वारा इसे गिरफ्तार कर लिया गया 50000 के इनामी बौकू शर्मा का पहले से ही आपराधिक इतिहास रहा है कई बार छिनतई  डकैती हत्या के मामले में जेल जा चुका है।

NSIT
Nsmch

खगड़िया से अमित की रिपोर्ट