LATEST NEWS

  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा श्रद्धालुओं का मन
  • Bihar News: बक्सर में मां दुर्गा के दिव्य रूपों की जीवंत झांकी, ज्ञान गंगा के संदेश ने मोहा

  • Bihar Education Minister Mithilesh Tiwari
  • Bihar News: महानवमी पर मां विंध्यवासिनी के दरबार पहुंचे शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, बिहार की खुशहाली के लिए

  • Sanjay Singh
  • Bihar News:महुआ में हर घर पहुंचेगा गंगाजल, मंत्री संजय सिंह का बड़ा ऐलान, 750 करोड़ की योजना से

  • Mahua Dumper Crash Kills Two Youths Third Critical
  • Bihar Road Accident: बिहार में रफ्तार का कहर, डंपर ने बाइक सवार 2 युवकों की ली

  • JDU MLC Neeraj Kumar
  • Neeraj Kumar: MLC चुनाव से पहले JDU प्रत्याशी नीरज कुमार ICU में भर्ती, आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा

Bihar Crime News: जिसे मारकर नदी किनारे फेंका गया,वही चार महीने बाद जिंदा लौट आया, तक की वापसी से पुलिस-परिजन स्तब्ध

Bihar Crime News: चार महीने पहले जिसे परिवार ने ‘मरा हुआ’ मानकर थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी वही मो. छोटू शनिवार को थाने में जिंदा खड़ा मिला।

Man presumed murdered returns alive after 4 months
जिसे मारकर नदी किनारे फेंका गया,वही चार महीने बाद जिंदा लौट आया- फोटो : social Media

Bihar Crime News:  चार महीने पहले जिसे परिवार ने ‘मरा हुआ’ मानकर थाना में हत्या की एफआईआर दर्ज कराई थी वही मो. छोटू शनिवार को थाने में जिंदा खड़ा मिला। खगड़िया जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने पुलिस से लेकर पूरे इलाके को हैरान कर दिया है।

मामला मानसी थाना क्षेत्र का है, जहां मोटरसाइकिल गैरेज चलाने वाले मो. छोटू की स्थानीय कुछ लोगों से बाइक मरम्मत को लेकर कहासुनी हुई। बात इतनी बढ़ी कि आरोपितों ने उसे बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। छोटू की हालत देखकर आरोपितों ने सोचा कि वह मर गया है। घबराकर वे उसे नदी किनारे फेंककर फरार हो गए।

लेकिन कहानी में बड़ा मोड़ तब आया जब छोटू न तो मरा, न गायब हुआ बल्कि घटना वाली रात ही किसी तरह भागकर नोएडा पहुंच गया, जहां वह महीनों तक मजदूरी कर जीवित रहने की कोशिश करता रहा। इस बीच परिजनों ने उसे मृत समझकर तीन लोगों के खिलाफ हत्या और शव गायब करने का गंभीर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करा दिया।

पुलिस लगातार छोटू के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर रही थी। आखिरकार संपर्क स्थापित कर उसे किसी तरह थाने बुलाया गया। जब छोटू थाने पहुंचा तो पुलिस और परिजन दोनों अवाक रह गए जिसे मौत का मुकदमा बनाकर जेल भेज दिया गया था, वो सामने जिंदा खड़ा था।

NSIT
Nsmch

छोटू सहरसा जिले के सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के कचौत गांव का रहने वाला है। पुलिस ने तुरंत उसका जुडिशियल बयान कोर्ट में दर्ज कराया। मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि छोटू का जिंदा मिलना पूरे मामले को उलट देता है। तीनों आरोपित जिन पर हत्या करने और शव फेंकने का आरोप था, वे पहले ही गिरफ्तार होकर जेल भेजे जा चुके हैं। अब छोटू के बयान के बाद केस की धारा बदलने की तैयारी है।

पुलिस ने संकेत दिया है कि छोटू के पिता पर झूठी सूचना देकर पुलिस को गुमराह करने और गलत तरीके से हत्या का मामला दर्ज कराने को लेकर भी एफआईआर दर्ज की जाएगी। यह पूरा प्रकरण न सिर्फ पुलिसिया कार्रवाई पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि बिना शव और ठोस साक्ष्य के दर्ज हत्या के मामलों में कितनी गंभीर भूलें हो सकती हैं। खगड़िया में ‘मृतक’ का इस तरह जिंदा लौटना अब चर्चा का सबसे बड़ा मुद्दा बना हुआ है।